रक्षाबंधन का त्योहार बिना मीठे के अधूरा है। रक्षाबंधन का त्योहार आते ही बाजार में तरह तरह की मिठाइयां नज़र आने लगती है। एक मिठाइ है जो हर किसी को पसंद आती है वो है काजू कतली। लेकिन बाजार में मिलने वाली काजू कतली में मिलावट होती है। ऐसे में इस बार बाजार की मिलावटी या महंगी मिठाई लाने के बजाय, अपने भाई के लिए घर पर ही बिल्कुल हलवाई जैसी शुद्ध, नर्म और स्वादिष्ट काजू कतली बनाएं। यहां काजू कतली की आसान सी रेसिपी दी गई है।
सामग्री
- काजू – 2 कप (टुकड़ा या साबुत, बिना भुने हुए)
- चीनी – 1 कप
- पानी – 1/2 कप
- देसी घी – 1 से 2 चम्मच
- इलायची पाउडर – 1/4 चम्मच (खुशबू के लिए)
- चांदी का वर्क – सजावट के लिए (वैकल्पिक)
- बटर पेपर – बेलने के लिए
स्टेप 1: सबसे पहले काजू को मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें। ध्यान रहे, मिक्सर को लगातार न चलाएं। इसे ‘पल्स’ मोड पर चलाएं। लगातार पीसने से काजू अपना तेल छोड़ देगा और पाउडर की जगह पेस्ट बन जाएगा। पीसने के बाद इस पाउडर को एक छलनी से छान लें ताकि कोई मोटा टुकड़ा बाकी न रहे।
स्टेप 2: एक मोटे तले वाली कड़ाही लें। इसमें चीनी और पानी डालकर मध्यम आंच पर गैस पर रखें। चीनी पूरी तरह घुलने तक इसे चलाते रहें। हमें इसके लिए ‘एक तार’ की चाशनी बनानी है। अंगूठे और उंगली के बीच चाशनी चिपका कर देखें, अगर एक हल्का तार बन रहा है, तो चाशनी तैयार है।
स्टेप 3: गैस की आंच बिल्कुल धीमी कर दें और चाशनी में छाना हुआ काजू का पाउडर मिला लें। इसे लगातार चलाते रहें ताकि मिश्रण में कोई गांठ न पड़े।
स्टेप 4: मिश्रण को तब तक पकाना है जब तक यह कड़ाही के किनारे छोड़ने न लगे और एक डो की तरह इकट्ठा न हो जाए। इसमें चमक और स्वाद के लिए एक चम्मच देसी घी और इलायची पाउडर डाल दें। मिश्रण को थोड़ा सा हाथ में लेकर गोली बनाकर देखें, अगर यह उंगलियों में नहीं चिपक रहा है, तो गैस तुरंत बंद कर दें।
स्टेप 5: तैयार मिश्रण को एक बटर पेपर या हल्का घी लगी साफ सतह पर निकाल लें। हल्का ठंडा होने पर, इसे हल्के हाथों से आटे की तरह थोड़ा गूंथ लें। इससे काजू कतली में बिल्कुल बाजार जैसी चिकनाहट आएगी।
स्टेप 6: अब इस चिकने डो को दो बटर पेपर के बीच रखें और बेलन की मदद से समान मोटाई में बेल लें।
स्टेप 7: बेली हुई परत के ऊपर सावधानी से चांदी का वर्क लगाएं। इसे 15 से 20 मिनट के लिए सेट होने के लिए छोड़ दें। पूरी तरह सेट होने के बाद, एक तेज चाकू या पिज्जा कटर की मदद से इसे बाजार जैसे डायमंड शेप में काट लें।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.