पनीर का नाम सुनते ही हर बच्चों से लेकर बड़ों तक की भूख बढ़ जाती है। लेकिन पनीर की एक जैसी सब्जी खाकर लोग अक्सर बोर हो जाते हैं। अगर आप भी वही मटर पनीर या शाही पनीर खाकर बोर हो चुके हैं और डिनर में कुछ ढाबा स्टाइल देसी ज़ायका ट्राई करना चाहते हैं, तो ‘मटका पनीर’ आपके लिए एकदम परफेक्ट रेसिपी है। मिट्टी के बर्तन यानी मटके में धीमी आंच पर पकने वाली यह डिश न सिर्फ दिखने में लाजवाब लगती है, बल्कि इसका सोंधापन और मसालेदार स्वाद खाने वाले का दिल जीत लेता है। यहां मटका पनीर की आसान सी रेसिपी दी गई है। नोट करें।
सामग्री
- पनीर: 250 ग्राम (चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ)
- प्याज: 2 बड़े (बारीक कटे हुए)
- टमाटर: 2 (प्यूरी या बारीक कटे हुए)
- अदरक-लहसुन का पेस्ट: 1 बड़ा चम्मच
- हरी मिर्च: 2 (लम्बाई में कटी हुई)
- दही: 3-4 चम्मच (अच्छी तरह फैंटा हुआ)
- साबुत मसाले: 1 तेजपत्ता, 1 बड़ी इलायची, 2 छोटी इलायची, 1 छोटा दालचीनी का टुकड़ा, 4-5 लौंग
- पिस मसाले: 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच धनिया पाउडर, 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर, 1/2 चम्मच गरम मसाला
- कसूरी मेथी: 1 चम्मच (भुनी हुई)
- तेल या देसी घी: 3 बड़े चम्मच
- ताज़ा हरा धनिया: बारीक कटा हुआ
- नमक: स्वादानुसार
बनाने का तरीका
स्टेप 1
सबसे पहले एक मिट्टी का मटका लें। इसे धोकर अच्छे से सुखा लें। मटके को हल्की आंच पर 5 मिनट के लिए गर्म होने दें।
स्टेप 2
अब मटके में देसी घी या तेल डालें। जब घी गर्म हो जाए, तो उसमें सभी साबुत मसाले जैसे तेजपत्ता, इलायची, लौंग, दालचीनी डालकर चटकाएं।
स्टेप 3
अब इसमें बारीक कटा प्याज डालें और सुनहरा होने तक भूनें। इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर 1-2 मिनट तक चलाएं। फिर हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालकर मिलाएं।
स्टेप 4
अब टमाटर की प्यूरी डालें और मसालों को तब तक पकने दें जब तक कि घी किनारे न छोड़ने लगे। इसके बाद आंच धीमी करके फेंटा हुआ दही मिलाएं और लगातार चलाते रहें ताकि दही फटे नहीं।
स्टेप 5
ग्रेवी में थोड़ा पानी डालें और उबाल आने दें। अब पनीर के टुकड़े और कसूरी मेथी मिलाएं। मटके का ढक्कन बंद करें और इसे गुंथे हुए आटे से सील कर दें। इसे धीमी आंच पर 8 से 10 मिनट के लिए दम पर पकने दें।
स्टेप 6
आंच बंद करें और 5 मिनट बाद ढक्कन खोलें। ऊपर से ताज़ा हरा धनिया डालकर गरमा-गरम मटका पनीर को तंदूरी रोटी, लच्छा परांठा या बटर नान के साथ परोसें।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.