शाम ढलते ही जब चाय की चुस्कियों के साथ कुछ चटपटा और करारा खाने का मन करे, तो मूंग दाल के पकौड़े से बेहतर ऑप्शन कुछ और हो ही नहीं सकता। अक्सर हम शाम के नाश्ते में आलू या प्याज़ के पकोड़े बनाते हैं, लेकिन एक बार अगर आपने मूंग दाल के ये क्रिस्पी पकोड़े चख लिए, तो यकीनन आप पुराने सारे स्वाद भूल जाएंगे। यह न केवल स्वाद में बेमिसाल हैं, बल्कि इसे पचाना भी बेहद आसान है और ये प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स माने जाते हैं। यहां हम आपके लिए इसकी आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं।
सामग्री
- धुली या छिलके वाली मूंग दाल: 1 कप (3-4 घंटे भिगोई हुई)
- हरी मिर्च: 2-3 (बारीक कटी हुई)
- अदरक: 1 इंच का टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
- हरा धनिया: 1/2 कप (बारीक कटा हुआ)
- साबुत धनिया: 1 छोटा चम्मच
- सौंफ: 1/2 छोटा चम्मच
- हींग: 1/4 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच
- अमचूर पाउडर या चाट मसाला: 1/2 छोटा चम्मच
- नमक: स्वादानुसार
- तेल: तलने के लिए
बनाने की आसान विधि
स्टेप 1: भिगोई हुई मूंग दाल का पूरा पानी अच्छी तरह निकाल लें। अब इसमें से 2 चम्मच साबुत दाल अलग रख लें और बाकी दाल को मिक्सी में बिना पानी डाले दरदरा पीस लें।
स्टेप 2: पिसी हुई दाल में बचाकर रखी हुई साबुत दाल, कटी हरी मिर्च, कद्दूकस किया अदरक, और हरा धनिया मिलाएं।
स्टेप 3: अब इसमें कुटा हुआ साबुत धनिया, सौंफ, हींग, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर और नमक डालें।
स्टेप 4: सारे मसालों को दाल में मिलाएं और मिश्रण को 2-3 मिनट के लिए अच्छी तरह फेंट लें। ऐसा करने से हवा भरती है और पकोड़े अंदर से सॉफ्ट व बाहर से बेहद क्रिस्पी बनते हैं।
स्टेप 5: कढ़ाई में तेल मध्यम आंच पर गरम करें। जब तेल सही गरम हो जाए, तो हाथ या चम्मच की मदद से छोटे-छोटे पकोड़े तेल में डालें। इन्हें मध्यम-धीमी आंच पर उलट-पलटकर सुनहरा और करारा होने तक तल लें। आंच ज्यादा तेज न रखें, वरना पकोड़े ऊपर से जल जाएंगे और अंदर से कच्चे रह जाएंगे। जब ये अच्छी तरह पक जाएं तो इन्हें प्लेट में निकालें और हरी वाली चटनी के साथ सर्व करें।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.