सावन के व्रत में अगर आप एक जैसा फलाहार खाकार बोर हो गए हैं, तो इस बार कुछ नया ट्राई करें। समा के चावल और आलू से बनने वाला यह टेस्टी चीला स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल है। यह रेसिपी कम समय में बन भी जाती है। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं बाहर से हल्का कुरकुरा और अंदर से नरम यह टेस्टी चीला
समा के चावल का चीला बनाने के लिए सामग्री
समा चावल -1 कप, भुनी हुई मूंगफली आधा कप, दही 1 कप, भुना हुआ जीरा पाउडर – 1 छोटा चम्मच, धनिया पत्ती आधा कप, हरी मिर्च 2 बड़े चम्मच, अदरक 2 बड़े चम्मच, स्वादानुसार सेंधा नमक, मूंगफली का तेल या घी
समा के चावल का चीला कैसे बनाएं?
-
पहला स्टेप: समा के चावल का चीला बनाने के लिए, सबसे पहले एक कप समा के चावल को अच्छी तरह से धोकर आधे घंटे के लिए भिगोकर रख दें। आधे घंटे के बाद चावल और आधा कप दही डालकर मिक्सर जार में डालकर पीस लें और एकदम स्मूथ बैटर बना लें। अब एक बैटर को एक बड़े बाउल में निकालें। -
दूसरा स्टेप: अब मूंगफली को भूनकर उसे अच्छी तरह से खुन लें। उसके बाद, चावल के बैटर में खुनी हुई मूंगफली, कद्दूकस किया हुआ आलू, अदरक, सेंधा नमक, हरी धनिया , जीरा पाउडर और बारीक कटी हरी मिर्च को डालकर अच्छे से मिलाएं। आपका बैटर तैयार है। इसे दस मिनट तक सेट होने के लिए रख दें। -
तीसरा स्टेप: दस मिनट के बाद गैस ऑन करें और उसपर डोसा पैन रखें। जब पैन गर्म हो जाए तो उसे तेल से ग्रीस करें उसपर बैटर को डालकर अच्छी तरह से फैलाएं। इस दौरान गैस की आंच स्लो रखें और दोनों साइड से अच्छी तरह से पका लें। आपका गर्म गर्म चीला बनकर तैयार है।
-
चौथा स्टेप: अब चीला के लिए चटनी बना लें। चटनी के लिए मिक्सर जार में हरी धनिया के साथ एक मिर्च, एक चम्मच मूंगफली, सेंधा नमक और एक चम्मच दही डालें और बारीक पीस लें। आपकी चटनी बनकर तैयार है। गर्म गर्म चीला के साथ चटपटी चटनी सर्वं करें।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.