महिंद्रा ने कन्फर्म किया है कि कैप्टन सीटें ‘पैक टू अबव’, ‘पैक थ्री’ और ‘पैक थ्री अबव’ वैरिएंट्स के साथ उपलब्ध होंगी। इसका मतलब है कि यह ऑप्शन एंट्री-लेवल ‘पैक वन अबव’ के बजाय हायर-स्पेक वाले वर्जन में दिया जा रहा है। सबसे बड़ा बदलाव दूसरी लाइन में है।
कंपनी ने XEV 9S को नवंबर 2025 में 19.95 लाख रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। महिंद्रा के पोर्टफोलियो में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार बन गई है। पिछले महीने XEV 9S की बिक्री 4,131 यूनिट रही। 6-सीट वाला लेआउट उन ग्राहकों के बीच इसकी पॉपुलैरिटी को और बढ़ा सकता है, जो ज्यादा जगह वाली तीन-लाइन वाली इलेक्ट्रिक SUV की तलाश में हैं।
महिंद्रा ने कन्फर्म किया है कि कैप्टन सीटें ‘पैक टू अबव’, ‘पैक थ्री’ और ‘पैक थ्री अबव’ वैरिएंट्स के साथ उपलब्ध होंगी। इसका मतलब है कि यह ऑप्शन एंट्री-लेवल ‘पैक वन अबव’ के बजाय हायर-स्पेक वाले वर्जन में दिया जा रहा है। सबसे बड़ा बदलाव दूसरी लाइन में है, जहां आम बेंच सीट की जगह दो अलग-अलग कैप्टन सीटें दी गई हैं। महिंद्रा की शेयर की गई फोटोज में दोनों सीटों पर अलग-अलग आर्मरेस्ट दिख रहे हैं, जबकि उनके बीच की जगह तीसरी लाइन तक जाने के लिए साफ रास्ता बनाती है।
इस लेआउट में पहली लाइन में दो सीटें, दूसरी में दो कैप्टन सीटें और तीसरी में दो सीटें हैं, जिससे 2+2+2 कॉन्फिगरेशन बनता है। महिंद्रा का कहना है कि नए सेटअप से सफर ज्यादा कम्फर्टेबल होगा। कैप्टन सीटें उन ग्राहकों के लिए खास तौर पर काम की हो सकती हैं जो ड्राइवर से गाड़ी चलवाते हैं, और उन फैमिली के लिए भी जो दूसरी लाइन में कम्फर्ट को प्रायोरिटी देते हैं।
XEV 9S के हायर वैरिएंट में पहले से ही कई फीचर्स मौजूद हैं। इनमें डैशबोर्ड पर तीन 12.3-इंच की स्क्रीन, आगे और पीछे वेंटिलेटेड सीटें, पावर्ड बॉस मोड, पैनोरमिक सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग और 1,400W आउटपुट वाला 16-स्पीकर हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम शामिल हैं। अन्य फीचर्स में 5G कनेक्टिविटी, एक्टिव एयर प्यूरीफायर, 540-डिग्री कैमरा सिस्टम, डिजिटल की फंक्शनैलिटी, शेड्यूल किया जा सकने वाला HVAC और VisionX ऑगमेंटेड-रियलिटी हेड-अप डिस्प्ले शामिल हैं। लेवल 2+ ADAS और 6 एयरबैग जैसे सेफ्टी फिचर्स दिए हैं। कैप्टन-सीट कॉन्फिगरेशन कम्फर्ट देने वाले इन फीचर्स के साथ अच्छी तरह मेल खाना चाहिए।
बैटरी और परफॉर्मेंस में कोई बदलाव नहीं
नई सीटिंग कॉन्फिगरेशन के साथ किसी भी मैकेनिकल बदलाव की घोषणा नहीं की गई है। XEV 9S महिंद्रा के INGLO इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर पर बेस्ड है और वैरिएंट के आधार पर 59 kWh, 70 kWh और 79 kWh बैटरी ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। वैरिएंट के आधार पर इसकी रेंज 521 Km से लेकर 679 Km तक है। 0इस SUV में कुछ वैरिएंट्स पर इंटेलिजेंट सेमी-एक्टिव डैम्पर्स के साथ फाइव-लिंक इंडिपेंडेंट सस्पेंशन सेटअप और ब्रेक-बाय-वायर टेक्नोलॉजी भी मिलती है।
एक सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर के जरिए पावर पिछले पहियों तक पहुंचता है, जिसमें ज्यादा कैपेसिटी वाले वर्जन 282 bhp तक की पावर और 380 Nm का टॉर्क देते हैं। महिंद्रा का दावा है कि यह लगभग 7 सेकंड में 0-100 km/h की स्पीड पकड़ लेती है। वहीं, इसकी ज्यादा से ज्यादा DC फास्ट-चार्जिंग कैपेसिटी 180 kW तक है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.