महिंद्रा थार फेसलिफ्ट का सभी को बेसब्री से इंतजार है। इसकी लॉन्चिंग आने वाले कुछ हफ्तों में हो सकती है। तो आइए फटाफट जान लेते हैं कि कंपनी नई थार में क्या कुछ खास ऑफर करने वाली है।
थार रॉक्स जैसा होगा फ्रंट लुक
नई थार फेसलिफ्ट में इस बार सिर्फ छोटे-मोटे बदलाव नहीं, बल्कि एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों में बड़े अपडेट देखने को मिलेंगे। टेस्ट म्यूल्स की तस्वीरों से साफ है कि एसयूवी के फ्रंट डिजाइन में काफी बदलाव किया जाएगा। इसका लुक अब 5-डोर थार रॉक्स से काफी मिलता-जुलता होगा। नई थार में मौजूदा हैलोजन हेडलैम्प्स की जगह प्रोजेक्टर LED हेडलैम्प्स दिए जा सकते हैं। इनमें रिंग-टाइप LED DRLs मिलने की उम्मीद है। टर्न इंडिकेटर्स पहले की तरह फेंडर फ्लेयर्स पर ही रह सकते हैं। इसके अलावा फ्रंट ग्रिल को भी बदला जाएगा। इसमें थार रॉक्स जैसा डिजाइन मिलने की उम्मीद है। ग्रिल के ऊपर महिंद्रा की ब्रैंडिंग भी देखी जा सकती है।
नए अलॉय व्हील और बदला हुआ बंपर
फ्रंट बंपर को भी नए डिजाइन के साथ ज्यादा रगेड बनाया जाएगा। हालांकि, थार के साइड प्रोफाइल और इसके ओवरऑल डायमेंशन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। साइड में सबसे बड़ा अपडेट नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स होंगे। एसयूवी में नए पांच ट्विन-स्पोक अलॉय व्हील्स दिए जा सकते हैं, जो इसके लुक को पहले से ज्यादा प्रीमियम बनाएंगे। रियर में भी बदलाव देखने को मिलेंगे। नई थार में LED टेललाइट्स के अंदर LED एलिमेंट्स का पैटर्न बदला जा सकता है। हालांकि, स्प्लिट टेलगेट और स्प्लिट विंडस्क्रीन डिजाइन पहले की तरह कंटिन्यू रहने की उम्मीद है। स्पेयर व्हील भी टेलगेट पर ही लगा रहेगा। कंपनी इसे सिर्फ हार्डटॉप वर्जन में पेश कर सकती है।
Thar Roxx से मिलेंगे ज्यादा फीचर्स
इंटीरियर में भी नई थार फेसलिफ्ट को बड़ा अपडेट मिलने की उम्मीद है। इसमें थार रॉक्स से लिया गया 10.25-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है। इसके साथ ड्राइवर डिस्प्ले को भी अपडेट किया जाएगा। ऊंचे वेरिएंट्स में 10.25-इंच का पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलने की संभावना है। जबकि, लोअर वेरिएंट्स में एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर ही ऑफर किया जा सकता है। इस अपडेट के साथ महिंद्रा पहले से ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम दिखाई देगी। कंपनी का फोकस इसके आइकॉनिक ऑफ-रोडिंग कैरेक्टर को बरकरार रखते हुए इसे ज्यादा फीचर-लोडेड बनाने पर रहेगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.