महाकुंभ 2025 से चर्चा में आई मोनालिसा अब अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट बटोर रही है, दरअसल, उन्होंने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग शादी कर हर किसी को चौंका दिया है. मोनालिसा ने जबसे अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान के संग शादी की है, कई तरह के विवादों ने जन्म ले लिया है.
हालांकि, मोनलिसा अपनी शादी से बेहद खुश हैं. इसका जिक्र उन्होंने खुद मीडिया इंट्रेक्शन के दौरान किया. उन्होंने बताया कि फहमान को वो पिछले छह महीने से डेट कर रही हैं, उसी के बाद उन्होंने शादी करने का भी फैसला लिया.
6 महीने डेट करने के बाद ही मोनालिसा ने कर ली शादी
मोनालिसा ने मीडिया से बात करते हुए कहा,’हमने केरल में शादी करने का फैसला इसलिए किया क्योंकि हमें नयनार मंदिर पसंद आया. केरल के लोग काफी अच्छे हैं.’
उसके बाद फरमान ने कहा,’यहां के लोग बहुत सपोर्टिव हैं और हमने 6 महीने डेट किया है.ये 6 महीने में 60 साल के प्यार की तरह था. इसलिए हमने शादी करने का फैसला किया.हम शूटिंग के दौरान मिले थे, साथ में काम किया.फिर हमारी बातें शुरू हुई, मोनालिसा ने प्रपोज किया. मैंने ना किया लेकिन मोनालिसा ने मुझे मना लिया.’
मोनालिसा ने मीडिया से बात करते हुए कहा,’मेरा परिवार मेरी शादी किसी और से करवाना चाहता था. वो मुझे मंजूर नहीं था और मैंने मना कर दिया. मैं अपनी शादी के बाद खुश हूं. IANS के अनुसार शादी से पहले मोनालिया और फहमान थंपनूर पुलिस स्टेशन गए थे.
Viral ‘Kumbh Mela girl’ Monalisa Bhosle got married with her boyfriend in a temple in Trivandrum, Kerala.
Kerala Story for you ❤️ pic.twitter.com/Dbhz7jlctN
— Aswin (@AswinTvm3) March 11, 2026
उन्होंने पुलिस से इस दौरान मदद भी मांगी. मोनालिसा के अनुसार उनका परिवार उन्हें जबरदस्ती घर ले जाना चाहता था. इतना ही नहीं उनकी फैमिली किसी रिश्तेदार संग शादी करवाना चाहती थी. ऐसे में उन्होंने पुलिस की मदद मांगी.
पुलिस ने भी इस मामले पर गंभीरता से ध्यान दिया. पुलिस ने मोनालिसा के पिता जय सिंह को थाने बुलाया और उनसे बात की. साथ ही उनके पिता को समझाया कि मोनालिसा नाबालिग नहीं है, ऐसे में वो खुद की पसंद से शादी कर सकती है और जहां मर्जी रह सकती है. उसके बाद मोनालिसा के पिता थोड़े शांत हुए और ये शादी हो पाई.
ये भी पढ़ें:-इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे आदित्य धर, पढ़ने में होती थी दिक्कत, जानें फिर कैसे बने बॉलीवुड के ‘धुरंधर’
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.