Mahakumbh viral girl Monalisa | Image:
x
हम प्यार करते थे, इसलिए शादी की- मोनालिसा
मीडिया से बातचीत में मोनालिसा कहती हैं कि केरल मुझे अच्छा लगा। यहां के लोग बहुत अच्छे हैं। प्यार के रंग में रंगकर मैं बहुत अच्छी महसूस कर रही हूं। हम एक-दूजे से प्यार करते थे तो हमने शादी करने का फैसला ले लिया।
MP छोड़ केरल में क्यों की शादी?
‘वायरल गर्ल’ के पति ने केरल में आकर शादी करने के फैसले पर कहा कि हम दोनों प्यार करते हैं और यहां घूमने आए थे। हमें ये मंदिर और केरल के लोग काफी अच्छे लगे। इसलिए हमने यहां के मंदिर में शादी करने का मन बनाया। अब हम केरल में रहने की कोशिश करेंगे।
‘पिता इस शादी के खिलाफ थे इसलिए…’
उन्होंने आगे बताया कि मोनालिसा के पिता इस शादी के खिलाफ थे। इसलिए हमने केरल आकर शादी कर ली। मोनालिसा ने बताया कि यहां के लोगों से हमें सपोर्ट मिला है। हमारा 6 महीने का प्यार है। इसी पर उनके पति ने कहा कि हमारे लिए 6 महीने का प्यार 60 साल के बराबर है।
मोनालिसा-फरमान का प्यार कैसे चढ़ा परवान?
मोनालिसा के पति ने दावा किया कि वो खुद भी एक्टर हैं। उन्होंने कहा कि हम दोनों की एक फिल्म के लिए कास्टिंग हुई। उसी दौरान हमारे बीच बातचीत होने लगीं। मोनालिसा ने मुझे प्रपोज किया। मैंने शुरुआत में मना किया था, लेकिन मोनालिसा ने कहा कि वो करना चाहती हैं। इसके बाद हम दोनों ने बातचीत जारी रखी और हमारी दोस्ती प्यार में बदल गई।
फरमान से शादी के बाद मोनालिसा खुश
मोनालिसा ने बताया कि मेरा परिवार मेरी शादी दूसरी जगह कराना चाहता था। मुझे वो अच्छा नहीं लगा। मैंने साफ मना कर दिया था कि मुझे शादी नहीं करनी है। फरमान खान से शादी करने के बाद अभी मैं खुश हूं।
मोनालिसा के पिता क्यों कर रहे रिश्ते का विरोध?
बता दें कि मोनालिसा ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर फरमान खान से शादी रचाई है। दोनों कथिततौर पर डेढ़ साल से रिलेशन में थे। हालांकि मोनालिसा का कहना है कि दोनों का प्यार 6 महीने का है। अलग-अलग धर्म से होने के चलते मोनालिसा के पिता जय सिंह भोसले इस रिश्ते का विरोध कर रहे हैं। मोनालिसा का आरोप है कि परिवार की ओर से उन पर दबाव बनाया जा रहा था और उन्हें धमकियां भी मिल रही थीं, जिसके चलते उन्हें छोड़ना पड़ा। इस वजह से उन्होंने घर से दूर केरल चुना और पुलिस सुरक्षा की मांग की। दोनों को लगा कि वो घर से इतनी दूर सुरक्षित तरीके से रह सकते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.