टीवी से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आ रही है कि दिग्गज अभिनेत्री आशा सिंह का निधन हो गया है. उन्हें बी आर चोपड़ा के बहुचर्चित शो ‘महाभारत’ में द्रोणाचार्य की पत्नी के रोल में देखा गया था. इसमें लोगों ने उन्हें काफी पसंद किया था. ऐसे में अब उनके निधन की खबर ने फैंस को शॉक्ड कर दिया है. उन्होंने शनिवार 22 अगस्त को शाम 7.30 बजे अपनी अंतिम सांस ली.
बेटे आकाश सिंह ने दी आशा सिंह के निधन की जानकारी
एक्ट्रेस आशा सिंह के निधन की जानकारी बेटे आकाश सिंह ने दी है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की और उनके फैंस को निधन की जानकारी साझा की. उनका अंतिम संस्कार रविवार को सुबह 10 बजे मुंबई के विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान घाट पर किया गया.
यह भी पढ़ें: Awarapan 2 ने तोड़ा ‘कॉकटेल 2’ का रिकॉर्ड, बनी 2026 की हाईएस्ट रोमांटिक ग्रॉसर फिल्म
एक्ट्रेस के बेटे ने मां के लिए पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘मां के लिए उनका काम ही सब कुछ था.’ इसके साथ ही उनकी ओर से फैंस से अपील भी की गई कि लोग सोशल मीडिय पर उनकी मां के काम को जरूर देखें और याद रखें. ताकि उनकी आत्मा को शांति मिल सके. आकाश ने मां आशा सिंह के आखिरी मैसेज के बारे में भी बताया और लिखा कि उनका मानना था कि मृत्यु का दुख मनाने के बजाय आनंद महसूस करना चाहिए.
कौन थीं आशा सिंह?
बहरहाल, अगर आशा सिंह के बारे में बात की जाए तो वो भारत की पहली महिला मिमिक्री आर्टिस्ट थीं. उन्हें हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस मीना कुमारी की आवाज की नकल करने के लिए भी जाना जाता था. बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में द्रोणाचार्य की पत्नी कृपी के किरदार में लोगों ने उन्हें काफी पसंद भी किया था.
यह भी पढ़ें: रवि तेजा की ‘इरुमुडी’ ने बनाया रिकॉर्ड, बनी 2026 की 10वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग तेलुगु फिल्म
इतना ही नहीं, आशा सिंह जायसवाल एक्टर के साथ ही एक एंत्रप्रेन्योर भी थीं. उन्होंने ‘आशा इवेंट्स एंड फिल्म्स’ नाम की कंपनी बनाई थी, जो कि भारत की पहली अंतरराष्ट्रीय एंटरटेनमेंट मैनेजमेंट कंपनी थी. वो इसकी फाउंडर तो थी हीं साख ही ऑपरेटर भी थीं. इसके जरिए उन्होंने कई सांस्कृतिक और इवेंट्स भी ऑर्गेनाइज किए थे.
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.