साल 2013 में आई ‘महाभारत’ देखी है? हां! फिर तो आपने इसका टाइटल सॉन्ग ‘है कथा संग्राम की’ भी सुना होगा। आइए बताते हैं कि इस गाने को बनाने के पीछे किनका हाथ है।
किसने गाया और लिखा है यह गाना?
अजय-अतुल की जोड़ी ने रोहित शास्त्री के साथ मिलकर इस गाने को अपनी आवाज दी है और इसका संगीत तैयार किया है। वहीं, इसके दमदार बोल मिहिर भूता ने लिखे हैं।
कौन हैं अजय-अतुल?
अजय-अतुल सगे भाई हैं। इनका पूरा नाम अजय गोगावले और अतुल गोगावले है। इस जोड़ी ने भक्ति एल्बम ‘विश्व विनायक’ से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद इन्होंने बॉलीवुड और मराठी फिल्मों में गाना गाकर अपनी पहचान बनाई। अगर आपने ‘सैराट’, ‘अग्निपथ’ (देवा श्री गणेशा) और ‘तन्हाजी’ के गाने सुने हैं तो आपको बता दें इनका म्यूजिक भी इन्होंने ही तैयार किया है। इन्हें अब तक नेशनल फिल्म अवॉर्ड, चार फिल्मफेयर अवॉर्ड्स (मराठी), तीन महाराष्ट्र स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स, 12 मिर्ची म्यूजिक अवॉर्ड्स और दो जी सिने अवॉर्ड्स मिल चुके हैं।
रोहित शास्त्री के बारे में
रोहित शास्त्री मुख्य रूप से शास्त्रीय संगीत, भक्ति गीत, धारावाहिकों के बैकग्राउंड स्कोर और जिंगल्स में अपनी आवाज देने के लिए जाने जाते हैं।
गीतकार मिहिर भूता कौन हैं?
मिहिर भूता भारतीय मनोरंजन उद्योग के जाने-माने लेखक, नाटककार और गीतकार हैं। उन्होंने 2013 की ‘महाभारत’ के डायलॉग्स और गानों के बोल लिखे थे। इसके अलावा वह गुजराती और हिंदी थिएटर, टेलीविजन शो व फिल्मों के लिए भी स्क्रिप्ट और डायलॉग्स लिखने का काम करते हैं।
कुछ इस तरह हैं गाने के बाेल
है कथा संग्राम की, विश्व के कल्याण की…
धर्म-अधर्म, आदि-अनंत, सत्य-असत्य,
कलेश-कलंक स्वार्थ की, कथा परमार्थ की…
शक्ति है, भक्ति है, जन्मों की मुक्ति है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.