मध्य प्रदेश के रीवा से एक ऐसी दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई है, जिसने सूबे की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने सरकार और प्रशासन के दावों को सरेआम बेनकाब कर दिया है. हैरान करने वाली बात यह है कि यह शर्मनाक वाकया उस रीवा जिले का है, जहां से खुद प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री आते हैं. लेकिन उनके ही इलाके में एक बेबस आदिवासी महिला को एम्बुलेंस तक नसीब नहीं हुई. इलाज के अभाव में तड़पती महिला को ग्रामीण खाट पर लादकर कीचड़ भरे रास्तों से अस्पताल ले जाने को मजबूर हुए, लेकिन अफसोस कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उस महिला ने दम तोड़ दिया. इस घटना ने यूजर्स को गुस्से से भर दिया है.
सिस्टम की लाचारी: एम्बुलेंस मिली नहीं, खाट पर तोड़ा दम
मामला मध्य प्रदेश के रीवा जिले के मनगवां इलाके का बताया जा रहा है. सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह बेहद विचलित करने वाला है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चार-पांच लोग एक बीमार आदिवासी महिला को खाट पर उठाकर कंधे के सहारे ले जा रहे हैं. रास्ते इतने बदतर हैं कि चारों तरफ कीचड़ ही कीचड़ है और कोई पक्की सड़क तक नहीं है.
मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल
सरकार बताएं स्वास्थ्य व्यवस्था है कमालजमीन पर एंबुलेंस तक नहीं मिल रही
जान चली जा रही बिना इलाज के
सपना बेचा जा रहा है विकसित भारत का 😔 pic.twitter.com/N0Aao9JtiR— Atul Londhe Patil (INDIA Ka Parivar)🇮🇳 (@atullondhe) July 6, 2026
स्थानीय लोगों के मुताबिक, महिला की तबीयत बहुत ज्यादा खराब थी. परिजनों ने एम्बुलेंस के लिए गुहार लगाई, लेकिन जब कोई मदद नहीं मिली, तो ग्रामीणों ने खुद ही मोर्चा संभाला. वे महिला को खाट पर सुलाकर मीलों दूर अस्पताल के लिए पैदल ही निकल पड़े. लेकिन अस्पताल का रास्ता इतना लंबा और मुश्किल था कि इलाज मिलने से पहले ही महिला की सांसें थम गईं.
यह भी पढ़ें: सालों बाद अचानक भाई को देखा, बहन के नहीं रुके आंसू , VIDEO ने लाखों लोगों को किया भावुक
सोशल मीडिया का गुस्सा: ‘ये विकास है या विनाश की तस्वीर?’
इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया है और सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा सातवें आसमान पर है. लोग वीडियो को शेयर करते हुए सरकार और सिस्टम को जमकर लताड़ रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि “रीवा से स्वास्थ्य मंत्री आते हैं, फिर भी मनगवां में एक आदिवासी महिला समय पर अस्पताल नहीं पहुंच सकी क्योंकि न तो सड़क थी और न ही एम्बुलेंस.” लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर डिजिटल इंडिया और विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच ऐसी तस्वीरें कब आना बंद होंगी? वीडियो को @atullondhe नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है.
यह भी पढ़ें: Video: F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.