फायदे में रहीं ये कंपनियां
लार्सन एंड टूब्रो का मार्केट वैल्यूएशन 28,523.31 करोड़ बढ़कर 6,02,552.24 करोड़ रुपये हो गया. वहीं, SBI का मार्केट कैप 16,015.12 करोड़ रुपये बढ़कर 11,22,581.56 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.
HDFC बैंक का वैल्यूएशन 9,617.56 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 14,03,239.48 करोड़ रुपये और LIC का वैल्यूएशन 5,977.12 करोड़ बढ़कर 5,52,203.92 रुपये करोड़ हो गया.
इसी तरह से बजाज फाइनेंस का मार्केट कैपिटलाइजेशन (mcap) 3,142.36 करोड़ बढ़कर 6,40,387 करोड़ हो गया और रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैपिटलाइजेशन 202.99 करोड़ बढ़कर 19,21,678.78 करोड़ हो गया.
इन कंपनियों को हुआ नुकसान
दूसरी ओर भारती एयरटेल का मार्केट कैप 15,338.66 करोड़ रुपये घटकर 11,27,705.37 करोड़ रुपये पर आ गया. ICICI बैंक का वैल्यूएशन 14,632.10 करोड़ रुपये घटकर 9,97,346.67 करोड़ रुपये रह गया.
इंफोसिस का mcap 6,791.58 करोड़ रुपये घटकर 5,48,496.14 करोड़ रुपये और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का mcap 1,989.95 करोड़ रुपये घटकर 9,72,053.48 करोड़ रुपये रह गया. इस बीच, रिलायंस इंडस्ट्रीज अब भी देश की सबसे ज्यादा महंगी कंपनी बनी हुई है. इसके बाद HDFC बैंक, भारती एयरटेल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, ICICI बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टूब्रो, लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया और इंफोसिस का नंबर आता है.
देश की 10 सबसे महंगी कंपनियों की लिस्ट
- रिलायंस इंडस्ट्रीज
- HDFC बैंक
- भारती एयरटेल
- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)
- ICICI बैंक
- टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS)
- बजाज फाइनेंस
- लार्सन एंड टुब्रो (L&T)
- लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन (LIC)
- इंफोसिस
ये भी पढ़ें:
Salary Account Benefits: हर महीने आ रही है न तनख्वाह? जानें सैलरी अकाउंट के एक से बढ़कर एक फायदे
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.