सालाना आधार पर 83% बढ़ा प्रॉफिट
कंपनी की तरफ से दी जानकारी के अनुसार पहली तिमाही के दौरान कुल 99 करोड़ रुपये का प्रॉफिट (टैक्स भुगतान के बाद) रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में Lumax Auto को 54 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। सालाना आधार पर कंपनी के प्रॉफिट में 54 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
पहले क्वार्टर के दौरान कुल रेवन्यू 1364 करोड़ रुपये रहा है। यह सालाना आधार पर 33 प्रतिशत बढ़ा है। पिछली बार कुल 1026 करोड़ रुपये रहा था। बता दें, EBITDA में सालाना आधार पर 51 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है।
1 साल में 100% का रिटर्न
कंपनी के शेयरों की कीमतों में लॉन्ग टर्म मे अच्छा रिटर्न दिया है। 1 महीने में यह स्टॉक 39 प्रतिशत चढ़ा है। वहीं, 2026 में स्टॉक की कीमतों में 20 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। बता दें, एक साल में पोजीशनल निवेशकों को इस स्टॉक में इनवेस्टमेंट करने पर 100 प्रतिशत का लाभ हुआ है।
दो साल में Lumax Auto Technologies Ltd के शेयरों की कीमतों में 267 प्रतिशत और तीन साल में 433 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। 5 साल से शेयरों को होल्ड करने वाले इनवेस्टर्स को अबतक 1231 प्रतिशत का लाभ हुआ है। बता दें, 10 साल में पोजीशनल निवेशकों कंपनी के शेयरों पर 2501 प्रतिशत का फायदा हो चुका है।
5 टुकड़ों में बंट चुका है शेयर
इस कंपनी के शेयरों का बंटवारा 5 हिस्सों में हो चुका है। 2018 में कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 2 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर आ गया है। बता दें, पिछले हफ्ते 6 अगस्त को कंपनी के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 5.50 रुपये का डिविडेंड दिया था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.