Sanjiv Goenka For Vaibhav Sooryavanshi: गुरुवार, 14 मई को BCCI ने श्रीलंका में होने वाली ODI ट्राई सीरीज के लिए इंडिया ‘ए’ टीम का ऐलान किया, तो एक नाम ने सभी फैंस को हैरान कर दिया। वो नाम किसी और खिलाड़ी का नहीं, बल्कि 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का था।
वैभव सूर्यवंशी को श्रीलंका में होने वाली ट्राई सीरीज के लिए टीम इंडिया-ए के स्क्वॉड में जैसे ही जगह मिली, उसके कुछ देर बाद ही आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मालिक संजीव गोयनका ने उनके लिए एक भावुक पोस्ट लिखी। उन्होंने लंबी-चौड़ी पोस्ट में लिखते हुए कहा कैसे इतने कम टाइम में यह युवा खिलाड़ी यहां तक आया, यह बड़ी उपलब्धि है। टीम में आयुष बडोनी के शामिल होने पर उन्होंने भी बधाई दी।
वैभव को लेकर क्या कहा संजीव गोयनका ने?
संजीव गोयनका ने एक्स पर लिखा ‘वैभव सूर्यवंशी का भारतीय टीम में चयन कई मायनों में खुशी की बात है, जिनमें सबसे अहम है इस युवा खिलाड़ी का इतने कम समय में इतनी बड़ी उपलब्धि।’
आगे उन्होंने लिखा ‘पिछले साल आईपीएल में पदार्पण से लेकर अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में 175 रन बनाने और टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने जाने तक, पूरा देश उन्हें आश्चर्य से देखता रहा है। महज एक साल में उन्होंने अविश्वसनीय प्रतिभा, निडरता और लगातार बेहतर होने की ललक दिखाई है।’
संजीव गोयनका ने एक्स के माध्यम से वैभव सूर्यवंशी के अलावा, आयुष बडोनी को भी बधाई दी। उन्होंने पोस्ट में लिखा ‘आयुष बडोनी को भी टीम में देखकर बेहद खुशी हुई। दोनों को बधाई। भारत को गौरवान्वित करें।’ आपको बता दें कि आयुष बडोनी आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए खेल रहे हैं।
09 जून से श्रीलंका में शुरू होगी ट्राई सीरीज
बता दें कि ट्राई सीरीज की शुरुआत 09 जून से होने वाली है। इस ट्राई सीरीज में श्रीलंका-ए, इंडिया-ए और अफगानिस्तान-ए की टीमें खेलती हुई नजर आएंगी। इस सीरीज का फाइनल 21 जून को खेला जाएगा।
ट्राई सीरीज के लिए इंडिया-ए का स्क्वॉड
तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उप-कप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.