घरेलू सिलेंडर का क्या चल रहा है रेट? (Domestic LPG Cylinder Price)
दिल्ली – 942 रुपये
कोलकाता – 968 रुपये
मुंबई – 941.50 रुपये
चेन्नई – 957.50 रुपये
गुरुग्राम – 950.50 रुपये
बेंगलुरू – 944.50 रुपये
चंडीगढ़ – 951.50 रुपये
हैदराबाद – 994 रुपये
जयपुर – 945.50 रुपये
मार्च से अबतक घरेलू सिलेंडर का दाम 2 बार बढ़ चुका है। पहली बार मार्च में फिर जून में कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी।
कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट (Commercial Cylinder Price)
दिल्ली – 2378 रुपये
कोलकाता – 2872.50 रुपये
मुंबई- 2691.50 रुपये
चेन्नई- 2906 रुपये
नोएडा – 2378 रुपये
बेंगलुरू – 2821 रुपये
भुवनेश्वर – 2908 रुपये
चंडीगढ़ – 2760 रुपये
हैदराबाद – 2765.50 रुपये
लखनऊ – 2860.50 रुपये
सरकार ने घरेलू प्रोडक्शन बढ़ाने का दिया निर्देश
केंद्र सरकार ने ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को घरेलू स्तर पर एक तय लक्ष्य दे दिया है। अब कंपनियों हर महीने उतना एलपीजी प्रोडक्शन करना ही होगा। भारत को यह कदम मौजूदा वैश्विक परिस्थितयों को देखते हुए लेना पड़ा है। युद्ध से पहले भारत अपनी जरूरत का बड़ा खाड़ी के देशों से आयात करता था। लेकिन स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बंद होने की वजह इसकी सप्लाई पर बुरा असर पड़ा।
एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के नियमों में नहीं हुई कोई ढील (LPG Booking rule)
कालाबाजारी रोकने और एलपीजी की आपूर्ति बरकरार रखने के लिए केंद्र सरकार ने गैस सिलेंडर के बुकिंग से जुड़े नियमों को काफी सख्त कर दिया है। ग्रामीण इलाकों में मौजूदा समय में 45 दिन के बाद भी एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग हो सकती है। वहीं, शहरों में 25 दिन के अंतर पर नया सिलेंडर बुक किया जा सकता है। इसके अलावा एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग भी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के जरिए ही होगी। जिन लोगों ने अबतक ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं की है उनके पास महज कुछ घंटों का समय है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.