अमेरिका और ईरान युद्ध की वजह से इंडिया में सिलेंडर को लेकर कोहराम मचा हुआ है. सिलेंडर के रेट बढ़ा दिए गए हैं और कमर्शियल गैस की किल्लत की वजह से इन दिनों कई जगहों पर कई रेस्टोरेंट बंद कर दिए गए हैं. वहीं, कुछ ऐसे भी हैं जो बंद होने के कागार पर पहुंच चुके हैं.
लोग सिलेंडर को अब ब्लैक में भी खरीदने के तैयार हैं, लेकिन उन्हें कहीं नहीं मिल रहा है. इसी बीच राजीव अदातिया का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दऱअसल, हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है, जिसमें बताया है कि वो एक टैंक 10 लाख रुपये में बेच रहे हैं.
राजीव अदातिया का फनी पोस्ट हुआ वायरल
राजीव ने जो तस्वीर शेयर की है, उसे उन्होंने सड़क किनारे खड़े होकर क्लिकर करवाई है. दरअसल, ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच चल रहे युद्ध का असर सीधे तौर पर इंडिया में भी देखने को मिल रहा है. इंडिया में एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों को बढ़ा दिया गया है.
कई नए बिजनेस पर भी इसका इफेक्ट पड़ा है. ऐसे में कई लोगों ने अपने होटल्स को बंद कर दिया है. इसी बीच राजीव ने सोशल मीडिया पर फनी पोस्ट शेयर किया है. राजीव ने तस्वीर को शेयर कर कैप्शन में लिखा,’मैंने तय किया है कि फिलहाल बॉलीवुड से ज्यादा पैदा गैस बेचने में है.
एक टैंक 10 लाख रुपये का है. ये मेरी रोज की कमाई से बेहतर है. गोल्डमाईन.’ राजीव के इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने रिएक्शन दिया है. अली गोने ने कॉमेंट कर पूछा,’ग्रीन वाला मिलेगा.’? इसके अलावा जरीन खान, राहुल शर्मा, टीना दत्ता और कल्पना गंघर्व ने भी उनके पोस्ट पर हंसने वाला इमोजी शेयर किया है.
वहीं, कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनसे एक-दो सिलेंडर की मांग तक कर डाली है.मालूम हो राजीव अदातिया को बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी और शिल्पा शेट्टी मुंहबोला भाई मानती हैं और हर साल राखी भी बांधती हैं.
ये भी पढ़ें:-बॉलीवुड छोड़ गांव पहुंचे नवाजुद्दीन सिद्दीकी? बुढ़ाना में खरीदी खेती के लिए जमीन
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.