अगर आप भी आसमान में उड़ने का सपना देख रहे हैं और आपकी भी रगों में रोमांच दौड़ता है। तो आपके लिए पैराग्लाइडिंग एक परफेक्ट एडवेंचर स्पोर्ट है। भारत में घाटियां, पहाड़, खूबसूरत मौसम और समुद्र तट ये सब मिलकर पैराग्लाइडिंग को एक यादगार एक्सपीरियंस बना देते हैं। बता दें कि भारत में आपको कई ऐसे शानदार डेस्टिनेशन मिल जाएंगे, जहां से आप पक्षियों की तरह हवा में उड़ते हुए प्रकृति की खूबसूरती को नजदीक से निहार सकते हैं।
बरतें ये सावधानियां
सर्टिफाइड इंस्ट्रक्टर के साथ हमेशा उड़ान भरना चाहिए।
पैराग्लाइडिंग करने से पहले मौसम की जानकारी जरूर लें।
इस दौरान सेफ्टी गियर जरूर पहनें।
अगर आप पहली बार पैराग्लाइडिंग कर रहे हैं, तो टैंडम फ्लाइट चुनें।
इसे भी पढ़ें: Traveling With Infants Tips: Infant संग Travel में न करें ये गलतियां, आपकी Family Vacation हो सकती है खराब
बीर-बिलिंग, हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित बीर बिलिंग को भारत की पैराग्लाइडिंग राजधानी भी कहा जाता है। इस जगह को दुनिया के टॉप पैराग्लाइडिंग स्पॉट्स में से गिना जाता है। यहां से उड़ान भरते ही आपको हिमालय की खूबसूरत वादियां, साफ आसमान और हरे-भरे जंगल देखने को मिलेंगे। यहां आने का सबसे सही समय अक्तूबर से जून है
मनाली, हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश का मनाली एडवेंचर लवर्स की फेवरेट जगह है। सोलंग वैली में पैराग्लाइडिंग का एक्सपीरियंस काफी शानदार हो सकता है। यहां पर आपको बर्फ से ढके पहाड़ और देवदार के जंगल बेहद शानदार नजारा देते हैं। आप यहां पर मार्च से जून के बीच आ सकते हैं। पहली बार पैराग्लाइडिंग करने वालों के लिए यह सेफ है।
नैनीताल, उत्तराखंड
उत्तराखंड को देवभूमि कहा जाता है। यहां पर नैनीताल में भी पैराग्लाइडिंग का एक्सपीरियंस रोमांच और सुकून से भरा होता है। आपको यहां से नैनी झील और आसपास की पहाड़ियों का दृश्य बेहद खूबसूरत दिखता है। यहां पर आने का बेस्ट समय अप्रैल से जून है। यहां पर आपको प्रकृति और रोमांच का परफेक्ट कॉम्बो मिलेगा।
गोवा
अगर आप पहाड़ों से हटकर कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो आपके लिए गोवा में समुद्र के ऊपर पैराग्लाइडिंग एक यूनिक एक्सपीरियंस साबित हो सकता है। नीला समंदर और सुनहरे बीच यहां के नजारे मंत्रमुग्ध करने वाले थे। यहां पर आने का बेस्ट समय अक्तूबर से मार्च है। यहां पर आपको बीच पैराग्लाइडिंग का मौका मिलेगा, जोकि पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय है।
कोडाइकनाल, तमिलनाडु
दक्षिण भारत में पैराग्लाइडिंग के लिए कोडाइकनाल एक शानदार ऑप्शन है। घाटियां, हरियाली और ठंडी हवाएं उड़ान को खास बना देती है। यहां पर आने का बेस्ट टाइम जनवरी से मई तक है। यह साउथ इंडिया का बेस्ट स्पॉट था और यहां का शांत और नेचुरल माहौल इसको खास बनाता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.