बॉलीवुड और राजनीति का जाना-माना चेहरा रवि किशन इन दिनों डिजिटल दुनिया में एक अलग ही मुकाम हासिल कर चुके हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनकी पुरानी क्लिप्स, संवाद और अनोखे हाव-भाव Gen Z के लिए मनोरंजन का सबसे पसंदीदा जरिया बन चुके हैं। उनकी नाटकीय शैली और बेबाक बयानों पर बने मीम्स इतनी तेजी से फैले हैं कि अब बड़ी-बड़ी हस्तियां भी इस डिजिटल लहर में शामिल हो गई हैं। इसी बीच अपनी बहुचर्चित आगामी फिल्म ‘मिर्जापुर’ के प्रमोशन के दौरान रवि किशन का यही रंगीन मिजाज एक बार फिर देखने को मिला, जहां उनके साथी कलाकारों ने भी इस इंटरनेट फीवर का जमकर लुत्फ उठाया। हालिया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रवि किशन के बैकग्राउंड से लोगों की नजरें नहीं हट रही हैं।
‘मिर्जापुर’ के मंच पर ‘गुच्ची स्टेप’ का खुमार
फिल्म के एक खास कार्यक्रम के दौरान रवि किशन ने अपने बहुचर्चित ‘गुच्ची डांस स्टेप’ को मीडिया के कैमरों के सामने दोहराकर माहौल में गर्मी बढ़ा दी। उन्होंने एक फोटोग्राफर के साथ मस्ती में यह कदम मिलाया और उसे गले भी लगाया। लेकिन असली मजा तब आया जब रवि के पीछे खड़े उनके सह-कलाकार अली फजल और दिव्येंदु (मुन्ना भैया) भी छिपकर उनका वही स्टेप नकल करते हुए पकड़े गए। अपने साथी कलाकारों की इस हरकत को देखकर रवि किशन खुद को हंसने से नहीं रोक सके। वो भी उनके साथ मिलकर वो डांस स्टेप रीक्रिएट करने में लग गए।
लोगों का रिएक्शन
इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, ‘दिव्येंदु और अली भी रवि भैया के फैन निकले।’ एक और फैन ने लिखा, ‘तीनों ने मचा बांध दिया है, गजब थिरक रहे हैं।’ एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ‘पीछे तो देखो पीछे, असल मौज तो रवि किशन के पीछे चल रही है।’ इस वीडियो पर कई मजेदार रिएक्शन सामने आ रहे हैं और लोग इस तिकड़ी की तारीफ कर रहे हैं।
यहां देखें वीडियो
‘आधुनिक ओशो’ और ‘लॉर्ड रवि’ के नाम से मिला नया प्यार
सोशल मीडिया पर खुद को लेकर मचे इस हंगामे पर रवि किशन ने बेहद सादगी और खुशी जाहिर की है। उनका कहना है कि यह पूरा सिलसिला बिना किसी योजना के, एकदम स्वाभाविक रूप से शुरू हुआ है। युवा पीढ़ी उन्हें ‘लॉर्ड रवि’, ‘गॉड रवि’ और ‘आधुनिक ओशो’ जैसे उपनामों से पुकार रही है। रवि का मानना है कि आज की युवा पीढ़ी बनावटी चेहरों के बजाय उन लोगों से जुड़ती है जो अपनी कमियों और सहजता को स्वीकार करते हैं। दिल से बात करने की यही आदत लोगों को पसंद आ रही है, क्योंकि इंसान अपनी गलतियों से ही सच्चा बनता है।
सरकारी विभागों से लेकर आम जनता तक का जुड़ाव
यह ट्रेंड अब सिर्फ आम यूजर्स तक सीमित नहीं रहा है। दिल्ली पुलिस, महाराष्ट्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी जैसे आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल भी अपनी जन-जागरूकता और संदेशों के लिए रवि किशन के मीम्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। रवि का कहना है कि वे खुद इन सभी पोस्ट्स पर नजर रखते हैं और अक्सर उन्हें लाइक भी करते हैं। उनके अनुसार इंटरनेट के इस युग में लोग अक्सर अकेलेपन का सामना करते हैं और ऐसे में जब कोई सरल और विनोदी सामग्री सामने आती है तो वह सीधे दिल को छू जाती है।
‘मिर्जापुर: द मूवी’ में खलनायक का नया रूप
डिजिटल दुनिया के इस जबरदस्त ट्रेंड के बीच रवि किशन जल्द ही बड़े पर्दे पर एक बेहद खौफनाक और मजबूत किरदार में नजर आने वाले हैं। गुरमीत सिंह के निर्देशन में बन रही ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में वे मुख्य खलनायक की भूमिका में हैं। साल 2018 में शुरू हुई इस मशहूर क्राइम-थ्रिलर फ्रेंचाइजी को अब एक बड़े सिनेमाई अनुभव के रूप में पेश किया जा रहा है। पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु जैसे दमदार कलाकारों से सजी इस फिल्म में रवि किशन की एंट्री ने दर्शकों की उत्सुकता को कई गुना बढ़ा दिया है। एक तरफ जहां इंटरनेट उनके कॉमेडी अंदाज का दीवाना है, वहीं दूसरी ओर बड़े पर्दे पर उनका यह गंभीर अवतार दर्शकों को चौंकाने के लिए तैयार है। फिल्म का ट्रेलर भी जारी कर दिया गया है, जिसे सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। बता दें, फिल्म 4 सितंबर 2026 को रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें: कौन थीं खूबसूरत एक्ट्रेस अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, विक्रम भट्ट की भूतिया फिल्म से मिली थी पहचान
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.