यात्रियों के पास मिस्र का वीजा नहीं
इसके बाद विमान में सवार भारतीय यात्री कई घंटों तक काहिरा एयरपोर्ट पर ही फंसे रहे. यात्रियों में छोटे बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं. जिन्हें लंबे इंतजार का सामना करना पड़ा. अब यह कल (10 मार्च) भारत आएगी. काहिरा पहुंचने के बाद यात्रियों को तुरंत एयरपोर्ट से बाहर जाने की अनुमति नहीं मिल सकी क्योंकि अधिकतर यात्रियों के पास मिस्र का वीजा नहीं था. इसी वजह से उन्हें एयरपोर्ट परिसर में ही इंतजार करना पड़ा.
आगे उड़ान नहीं भर सका विमान
एयरलाइन सूत्रों के अनुसार देरी की एक बड़ी वजह FDTL (Flight Duty Time Limitation) भी रही. अंतरराष्ट्रीय विमानन नियमों के तहत पायलट और केबिन क्रू एक तय समय से अधिक लगातार ड्यूटी नहीं कर सकते. काहिरा पहुंचने तक क्रू की ड्यूटी अवधि पूरी हो गई थी. जिसके कारण विमान तुरंत आगे की उड़ान नहीं भर सका.
एयरपोर्ट पर घंटों रुके रहे यात्री
इस दौरान यात्रियों को कई घंटों तक एयरपोर्ट पर रुकना पड़ा है. सोशल मीडिया पर कुछ यात्रियों ने बताया कि लंबी देरी की वजह से उन्हें काफी असुविधा का सामना करना पड़ा.
FDTL नियम भी बन रहे देरी की वजह
बताया जा रहा है कि एयरलाइन स्थिति को सामान्य करने के लिए क्रू रेस्ट होगा. जिसके बाद फ्लाइट को मुंबई के लिए रवाना किया जाएगा. हाल के दिनों में मध्य पूर्व के कई हिस्सों में तनाव और हवाई क्षेत्र में पाबंदियों के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के रूट में बदलाव देखने को मिल रहा है जिसका असर कई फ्लाइट्स के संचालन पर भी पड़ा है और अब FDTL नियम भी इसमें देरी का कारण बन रहे है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.