‘बिग बॉस’ फेम गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे हैं. टीवी के पॉपुलर कपल के तलाक की मीडिया में काफी खबरें रही हैं. हालांकि, उस समय दोनों ने ही इन खबरों को नकार दिया था. लेकिन अब आकांक्षा चमोला ने खुद तलाक की को कंफर्म किया है. उन्होंने नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में इस बात को कुबूला है. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या है.
आकांक्षा चमोला ने कुबूली तलाक की बात
दरअसल, रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ का नेटफ्लिक्स पर शुरू हो चुका है. इसका पहला एपिसोड भी आ गया है. इसमें सारे कंटेस्टेंट की मुंह दिखाई हुई. शो कंटेस्टेंट्स में से एक आकांक्षा चमोला भी हैं. वो भी इस शो का हिस्सा हैं और पहले ही एपिसोड में सबसे चौंकाने वाली बात ये थी कि जब आकांक्षा ने घर में पति गौरव खन्ना से तलाक के बारे में बात की और कंफर्म किया कि दोनों डिवोर्स लेने वाले हैं.
यह भी पढ़ें: ‘वेलकम टू द जंगल’ ने दूसरे दिन ‘पेद्दी’ समेत 7 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, जानें ‘कॉकटेल 2’ का भी हाल
पिछले साल से अलग रह रहे गौरव और आकांक्षा
इतना ही नहीं, आकांक्षा चमोला ने शो में कहा कि गौरव खन्ना और उनका तलाक हो रहा है. उन्होंने ये भी कंफर्म किया कि दोनों पिछले एक साल से अलग भी रह रहे हैं. एक्ट्रेस ने कहा कि ये बात अभी तक किसी को पता नहीं थी. तलाक को लेकर आकांक्षा ने कहा कि दोनों आपसी सहमति से ये फैसला लिया है और वो पिछले एक साल से इस पर बात भी कर रहे हैं.
क्या है तलाक की वजह?
इसके अलावा आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना से तलाक की वजह के बारे में भी बात की और बताया कि उन दोनों के बीच में चीजें खराब नहीं है बस दोनों को ही लगता है कि वो दोनों पार्टनर के तौर पर एक-दूसरे के लिए सही नहीं हैं. क्योंकि उनका मानना है कि दोनों की लाइफ में अलग-अलग चीजें हैं.
यह भी पढ़ें: क्राइम से सस्पेंस थ्रिलर तक, जियो हॉटस्टर पर मलयालम की 7 मस्ट वॉच फिल्में, IMDb रेटिंग भी है धांसू
‘बिग बॉस 19’ के समय से ही चल रहा…
आकांक्षा चमोला ने आगे ये भी बताया कि गौरव खन्ना से तलाक की बात ‘बिग बॉस 19’ के समय से ही चल रही है. एक्ट्रेस बताती हैं कि गौरव और उनके पैरेंट्स ने कुछ दिन अलग रहकर देखने के लिए कहा. क्योंकि उनका मानना था कि अलग रहकर एक-दूसरे का महत्व समझ आता है. आकांक्षा ने कहा कि उनकी और गौरव की बातचीत होती है. वो सोशल मीडिया पर साथ में दिख रहे हैं. इवेंट्स में भी सपोर्ट करते हैं लेकिन वो कपल वाला फील नहीं आ रहा.
बच्चा नहीं चाहतीं आकांक्षा चमोला
गौरतलब है कि आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना की शादी को 9 साल का वक्त हो गया है. लेकिन वो अभी तक पेरेंट्स नहीं बने हैं. इसकी वजह का खुलासा टीवी एक्टर गौरव ने ‘बिग बॉस 19’ में किया था. उन्होंने बताया था कि वो पिता तो बनना चाहते हैं लेकिन उनकी वाइफ आकांक्षा इसके लिए तैयार नहीं हैं. गौरव ने उस समय वाइफ को इसके पीछे की सोच को सपोर्ट भी किया था और कहा था कि दोनों ही वर्किंग हैं तो बच्चे का ख्याल कैसे रख सकेंगे? वहीं, उन्होंने ये भी बताया था कि आकांक्षा करियर में अभी और आगे बढ़ना चाहती हैं तो इसलिए बच्चा नहीं चाहती हैं.
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.