Bigg Boss 20: ‘लॉकअप 2’ की कंटेस्टेंट पामेला सेरेना ने बताया कि ‘बिग बॉस 20’ में न वो और न ही ‘लॉकअप 2’ का कोई भी सदस्य हिस्सा ले सकता है।
क्या बोलीं पामेला?
‘टेली टॉक इंडिया’ को दिए इंटरव्यू में पामेला से पूछा गया कि क्या वह ‘बिग बॉस 20’ में हिस्सा लेने वाली है। इस पर पामेला ने कहा, ‘लॉकअप 2 के बाद अब हम कुछ महीनों तक किसी भी रिएलिटी शो में हिस्सा नहीं ले सकते हैं। ये हमारे कॉन्ट्रैक्ट में ही लिखा हुआ है। लेकिन हमें ऑफर मिल रहे हैं। बहुत सारे ऑफर आ रहे हैं।’ पामेला की इस बात से साफ हो गया है कि ‘लॉकअप 2’ का कोई भी सदस्य ‘बिग बॉस 20’ में नजर नहीं आएगा।
पामेला के पास भी आया है ‘बिग बॉस 20’ का ऑफर?
जब उनसे सीधे पूछा गया कि क्या उन्हें ‘बिग बॉस 20’ के लिए कोई ऑफर मिला है, तो पामेला ने जवाब नहीं दिया। उन्होंने बस इतना कहा, ‘मैं आपको बता नहीं सकती।’ उन्होंने आगे कहा, ‘और मुझे लगता है कि मेरा भारत आना जाना लगा रहेगा। मैं अभी यहीं हूं। मैं यहां और चार-पांच दिन रहूंगी। हम कुछ प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। फिर मैं वापस जाऊंगी और फिर आऊंगी।’
श्रेया ने ‘बिग बॉस 20’ का हिस्सा बनने पर क्या कहा था?
पामेला से पहले, ‘लॉक अप’ सीजन 2 की विनर श्रेया ने भी ‘बिग बॉस 20’ में हिस्सा लेने की संभावना से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था, ‘दोस्तों, जो मुझसे पूछ रहे हैं कि मैं ‘बिग बॉस’ में जाऊंगी या नहीं, मैं उनसे ये कहना चाहती हूं कि अभी-अभी मैं एक पागलखाने से निकलकर आई हूं। मैं अभी कंटेस्टेंट के तौर पर कोई रिएलिटी शो करने की योजना नहीं बना रही हूं। हां, अगर होस्ट करने, मेंटर बनने या गैंग लीडर बनने का मौका मिलता है, तो मैं निश्चित रूप से उस रिएलिटी शो का हिस्सा बनूंगी। अगर ऐसा कुछ हो जाए तो मजा आ जाएगा। लेकिन कंटेस्टेंट? नहीं यार, यह बहुत ज्यादा हो जाएगा।’
कब आ रहा है ‘बिग बॉस 20’?
‘बिग बॉस 20’ 6 सितंबर से शुरू होने वाला है। इस बार का थीम काफी अलग है। सामने आए टीजर को देख यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार सदस्य जोड़ी में हिस्सा लेंगे। इतना ही नहीं, उन्हें एक वरदान भी मिलेगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.