Lock Upp 2: ‘लॉक अप’ का दूसरा सीजन जब से शुरू हुआ है, तब से यह चर्चा में बना हुई है। शो के पहले एपिसोड में ही कई विवाद और हैरान करने वाली खबरें सामने आईं हैं। शो को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं। शो के दौरान आकांक्षा चमोला ने बताया कि वह और उनके पति गौरव खन्ना तलाक ले रहे हैं। इसके अलावा भी सोशल मीडिया पर एक और बड़ा मुद्दा छाया हुआ है, जो है श्रेया कालरा और योगेश रावत की पुरानी लड़ाई।
फिर से उभरा स्प्लिट्सविला का विवाद
इस लड़ाई की जड़ें पुरानी हैं। यह सब तब शुरू हुआ था जब योगेश और आकांक्षा चौधरी स्प्लिट्सविला के दौरान साथ थे। उस समय योगेश ने आकांक्षा को छोड़कर रुरु को चुना था। रुरु को वह पहले से जानते थे, उनके मुताबिक रुरु के साथ योगेश का सिचुएशनशिप था। इस फैसले के बाद लोगों ने योगेश का बहुत विरोध किया था। अब ‘लॉक अप 2’ के स्टेज पर जब ये तीनों फिर से साथ आए, तो पुरानी बातें फिर से बाहर आ गईं।
उर्फी जावेद ने फराह और रितेश को सुनाई स्प्लिट्सविला की हिस्ट्री
शो के दौरान उर्फी जावेद जब गेस्ट बनकर आईं, तो उन्होंने स्प्लिट्सविला के इस पुराने विवाद का जिक्र किया था। जैसे ही उन्होंने बात शुरू की, श्रेया कालरा उन्हें बार-बार टोकने लगीं। इसकी वजह यह थी कि स्प्लिट्सविला खत्म होने के बाद श्रेया ने अपने कई वीडियो और पॉडकास्ट में योगेश को धोखेबाज कहा था। श्रेया की यह नाराजगी अब ‘लॉक अप 2’ के घर में भी दिख रही है।
श्रेया और योगेश के बीच हुई तीखी बहस
बात तब और बिगड़ गई जब श्रेया ने जानबूझकर क्लॉक इट का इशारा किया था। यह इशारा रुरु का था, जिसे वह स्प्लिट्सविला में अक्सर किया करती थीं। यह देखकर योगेश को गुस्सा आ गया और दोनों के बीच जमकर बहस हुई। अब दर्शक यह देख रहे हैं कि क्या यह पुरानी दुश्मनी लॉक अप के घर में कोई नया मोड़ लेगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.