इन तमाम आलोचनाओं और ट्रोल्स का मुंहतोड़ जवाब देते हुए शीतल जोशी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोगों ने शिवांगी की बात को गलत संदर्भ में समझ लिया है।
शीतल ने कहा, “शिवांगी ने अपने सीक्रेट में कभी यह नहीं कहा कि हम जन्म से बहुत गरीब थे। उन्होंने बस यह बताया कि हमारे पिता को बिजनेस में बहुत बड़ा नुकसान हुआ था, जिसकी वजह से हमारे पास खाने तक के पैसे नहीं बचे थे।”
शीतल ने आगे कहा, “मैंने लोगों को यह कहते हुए भी देखा कि ‘तुम्हारे पिता आर्मी में थे और तुम्हारे पास बड़ा घर था।’ क्या परेशानियां घर देखकर आती हैं? ऐसा बिल्कुल नहीं होता कि छोटा घर है तो ही दिक्कतें आएंगी और बड़ा घर है तो कोई परेशानी नहीं होगी।”
इसके बाद शीतल ने रोते हुए कहा, “हमारे पास रहने के लिए घर था और हमें कभी सड़क पर नहीं सोना पड़ा, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हमारे पास पैसे थे क्योंकि वह घर कोई कमाई नहीं कर रहा था। आज अगर हमारे घर में कोई भी सुविधा है और इस घर को अगर हम बंगला कह पा रहे हैं, तो वह सिर्फ शिवांगी की मेहनत की वजह से है। मेरी हाथ जोड़कर विनती है कि मेरी बहन को झूठा मत कहिए, वह बिल्कुल झूठ नहीं बोल रही है।”
ट्रोल्स को करारा जवाब देते हुए शिवांगी की टीम ने भी सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया। टीम ने साफ किया कि शिवांगी के बयानों में कोई विरोधाभास नहीं है।
“भरोसा रखिए, शिवांगी को अच्छी तरह याद है कि उन्होंने अपने इंटरव्यू में क्या कहा था। लोग यह भूल जाते हैं कि एक इंसान की जिंदगी में एक से ज्यादा चैप्टर हो सकते हैं। उनके पिता ने पहले आर्मी में सेवा दी, फिर VRS ली और बाद में बिजनेस किया। आर्मी पहले, बिजनेस बाद में… ये दोनों बातें सच हैं। यह कोई झूठ नहीं है, यह बस किसी की जिंदगी का वह हिस्सा है जिसके बारे में आप सिर्फ आधा सच जानते थे।”
आपको बता दें कि इन तमाम विवादों और चर्चाओं के बीच शिवांगी जोशी ने ‘लॉक अप 2’ के फिनाले वीक में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस लोकप्रिय रियलिटी शो में उनके अलावा हर्ष चोपड़ा, श्रेया कालरा, शिल्पा शिंदे, राम कपूर, वरुण यादव, पामेला सरेना, आकांक्षा चमोला, आकांक्षा चौधरी और योगेश रावत भी ट्रॉफी की रेस में शामिल हैं। यह शो वर्तमान में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.