Lock Upp 2: रियलिटी शो ‘लॉक अप’ सच या सजा का दूसरा सीजन शुरू हो चुका है, जिसे दर्शक नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इस बार के सीजन में राम कपूर, शिवांगी जोशी, पामेला सेरेना, सुनीता आहूजा, धीरज धूपर, आकांक्षा चमोला, आकांक्षा चौधरी और योगेश रावत के साथ कुल 15 कंटेस्टेंट शामिल हुए हैं। शो को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं। पहले ही दिन आकांक्षा चमोला ने अपने पति गौरव खन्ना से तलाक की खबर देकर सभी को चौंका दिया है। वहीं शिवांगी जोशी और राम कपूर के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली है। इस शो के विनर को एक करोड़ रुपये की राशि दी गिफ्ट के तौर पर दी जाएगी, लेकिन चर्चा का विषय शो के सबसे अमीर कंटेस्टेंट बने हुए हैं। आइए आपको बताते हैं कि ‘लॉक अप 2’ का सबसे अमीर कंटेस्टेंट कौन है।
शो के सबसे अमीर कंटेस्टेंट हैं राम कपूर
दो दशकों से भी ज्यादा लंबे करियर के साथ राम कपूर ने टीवी इंडस्ट्री के दिग्गज सितारों में गिने जाते हैं। वह रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ के सबसे अमीर कंटेस्टेंट में माने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी कुल नेटवर्थ लगभग 135 करोड़ रुपये है।
राम कपूर ने अपने सक्सेसफुल एक्टिंग के करियर में ‘कसम से’, ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ और ‘घर एक मंदिर’ जैसे कई सुपरहिट शो दिए हैं। उनकी कमाई का मुख्य स्रोत उनके टेलीविजन प्रोजेक्ट्स, फिल्में, ओटीटी सीरीज, ब्रांड एंडोर्समेंट और तरह- तरह के इन्वेस्टमेंट हैं।
आलीशान लाइफस्टाइल के मालिक हैं राम कपूर
राम कपूर अपने काम के साथ-साथ अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी काफी मशहूर हैं। उनके पास महंगी संपत्तियों के अलावा शानदार गाड़ियों का बेहतरीन कलेक्शन है, जिसमें पोर्श, बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज-बेंज जैसी लग्जरी कारें शामिल हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अक्सर उनकी फिटनेस जर्नी, परिवार के साथ बिताए गए वेकेशन और पत्नी गौतमी कपूर के साथ उनकी हैप्पी लाइफ क शेयर करते रहते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.