‘लॉकअप 2’ से आकांक्षा चमोला बाहर हो गई हैं। उनके बाहर आते ही मीडिया ने उनसे तीखे सवाल किए। उन्होंने इस दौरान अपने और गौरव खन्ना के तलाक पर भी बात की।
आकांक्षा चमोला पर क्यों भड़के थे गौरव खन्ना के फैंस?
दरअसल, जब आकांक्षा ने ‘लॉकअप 2’ में कदम रखा था, तब उन्होंने अपना सबसे बड़ा सीक्रेट शेयर किया था। उन्होंने खुलासा किया था कि वे और गौरव खन्ना जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। उन्होंने यह भी बताया था कि वे दोनों पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं। यह खबर गौरव खन्ना के फैंस के लिए बेहद चौंकाने वाली थी क्योंकि लोगों ने ‘बिग बॉस 19’ में दोनों की केमिस्ट्री देखी थी। वे अक्सर पार्टीज में साथ डांस करते और गौरव के व्लॉग्स में एक साथ नजर आते थे। इसी वजह से सोशल मीडिया पर लोगों ने आकांक्षा को ट्रोल करना शुरू कर दिया और आरोप लगाया कि वे शो की TRP बढ़ाने के लिए अपने रिश्ते का इस्तेमाल कर रही हैं।
आकांक्षा चमोला ने ट्रोल्स को दिया जवाब
अब शो से बाहर आने के बाद आकांक्षा ने इन आरोपों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि कोई भी लड़की महज TRP के लिए इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर जाकर यह कहेगी कि उसका तलाक हो रहा है। जिन्हें ऐसा लगता है, उनके लिए मैं कुछ नहीं कह सकती। अगर किसी को शक है, तो प्लीज मेरे घर आए और मेरी लीगल टीम से बात करे।’
आकांक्षा चमोला ने अपने और गौरव खन्ना के तलाक पर क्या कहा?
उन्होंने आगे स्पष्ट करते हुए कहा, ‘जब मैं ‘लॉकअप 2′ में गई थी, उससे पहले भी हमारी लीगल टीम इस पर काम कर रही थी और बाहर आने के बाद भी हम वही चीजें सॉर्ट कर रहे हैं। अब बस पेपर्स पर साइन होना बाकी है, बाकी सब तय हो चुका है। तो यह सब किसी भी तरह का TRP स्टंट नहीं था। जब हमारी शादी हुई थी, तब भी लोगों ने कहा था कि हम पब्लिसिटी के लिए शादी कर रहे हैं। हम एक्टर्स ज़रूर हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हमारी ज़िंदगी की हर बात सिर्फ पब्लिसिटी के लिए होती है।’
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.