Lock Upp 2 Shreya Kalra Vs Shivangi Joshi: पॉपुलर रियलिटी शो ‘लॉक अप’ का धमाकेदार ग्रैंड फिनाले आ चुका है। शो के इस सीजन में दर्शकों को जबरदस्त ड्रामा, टास्क और उतार-चढ़ाव देखने को मिले।आखिरकार सभी का इंतजार खत्म हुआ और शो को इसका विनर मिल ही गया।
इस सीजन का मुकाबला इतना रोमांचक और कांटे का था कि देखने वालों की सांसें थम गईं थीं। फिनाले की रेस में आखिरी मुकाबला सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रेया कालरा और टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शिवांगी जोशी के बीच था।
शो के होस्ट्स, एक्स-कंटेस्टेंट्स और स्पेशल गेस्ट्स के वोटों के आधार पर फैसला हुआ। दोनों के बीच जीत और हार का फासला बेहद कम था। श्रेया कालरा ने सिर्फ 7 वोटों के अंतर से शिवांगी जोशी को मात दी और लॉक अप की चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम कर ली। शिवांगी जोशी इस शो की फर्स्ट रनर-अप रहीं।
पूरे सीजन में छाया रहा श्रेया का जलवा
शो की शुरुआत से ही श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी अपने-अपने गेम को लेकर चर्चा में रहीं। श्रेया कालरा ने अपनी स्ट्रैटिजी और बेबाक अंदाज से पूरे सीजन में सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने कई मौकों पर अपने फैसलों से खेल का पासा पलटा।”
वहीं, शिवांगी जोशी को इंटरनेट पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। नेटिजंस का आरोप है कि उन्होंने फिनाले तक पहुंचने के लिए हर्षद चोपड़ा की दोस्ती का सहारा लिया और खुद स्वतंत्र रूप से खेल नहीं दिखाया। फिनाले में भले ही शिवांगी सिर्फ 7 वोटों से ट्रॉफी जीतने से चूक गईं, लेकिन उनके गेम की चर्चा हर तरफ हो रही है। फिलहाल, श्रेया कालरा के विनर बनने के बाद उनके फैंस में जश्न का माहौल है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.