ICC ODI वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों में जुटी बांग्लादेश क्रिकेट टीम को लेकर बड़ी खबर आई है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने ODI टीम के कप्तान को लेकर बड़ा ऐलान किया है। अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज लिटन दास को नया ODI कप्तान नियुक्त किया गया है। वह मेहदी हसन मिराज की जगह लेंगे, जिन्हें हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ ODI सीरीज में हार के बाद कप्तानी से हटा दिया गया।
2027 तक मिली टीम की कमान
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड यानी BCB ने आधिकारिक तौर पर लिटन दास की नियुक्ति की पुष्टि की। 31 साल के लिटन अब बांग्लादेश की ODI और T20I, दोनों व्हाइट-बॉल टीमों की कप्तानी करते नजर आएंगे। इससे पहले वह T20I टीम की कमान भी संभाल रहे थे। मेहदी हसन मिराज जून 2025 से ODI टीम के कप्तान थे, लेकिन इस महीने जिम्बाब्वे दौरे पर बांग्लादेश को 2-1 से सीरीज गंवानी पड़ी। इसके बाद बोर्ड ने नेतृत्व में बदलाव का फैसला लिया और टीम की कमान लिटन दास को सौंप दी। फिलहाल बांग्लादेश की टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे की तैयारियों में जुटी है, जिसका 13 अगस्त से आगाज होगा।
लिटन दास बांग्लादेश के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में शामिल हैं। उन्होंने अब तक 104 ODI मैचों में 2869 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 30.84 और स्ट्राइक रेट 85.51 रहा है। विकेटकीपिंग के साथ-साथ शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी करने की उनकी क्षमता को देखते हुए बोर्ड ने उन पर भरोसा जताया है।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टीम के नेतृत्व समूह में भी बदलाव किया है। युवा बल्लेबाज तौहीद हृदोय को ODI टीम का उपकप्तान बनाया गया है, जबकि नजमुल हुसैन शांतो टेस्ट टीम के कप्तान बने रहेंगे। यानी बांग्लादेश ने अलग-अलग प्रारूपों के लिए अलग नेतृत्व की रणनीति अपनाई है।
लिटन दास के सामने बड़ी चुनौती
बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक के बाद BCB अध्यक्ष तमीम इकबाल ने कहा कि बोर्ड का मानना है कि अलग-अलग प्रारूपों के लिए दो कप्तान होना टीम के हित में है। उनके मुताबिक, इससे खिलाड़ियों पर कार्यभार का बेहतर मैनेज होगा और टीम लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन कर सकेगी। अब लिटन दास के सामने सबसे बड़ी चुनौती अगले साल होने वाले ICC मेन्स ODI कप 2027 के लिए बांग्लादेश की मजबूत टीम तैयार करने की होगी। टीम और बोर्ड दोनों को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में बांग्लादेश वैश्विक मंच पर बेहतर प्रदर्शन करेगा।
यह भी पढ़ें:
वैभव सूर्यवंशी ने ICC Rankings में मचाया तहलका, लगाई 230 स्थानों की छलांग; पहुंचे इस नंबर पर
वेस्टइंडीज की जीत ने WTC 2025-27 अंकतालिका में पाकिस्तान का किया बुरा हाल, भारतीय टीम इस पोजीशन पर
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.