- Hindi News
- Sports
- Lionel Messi Announces International Football Retirement | Argentina Statement
- कॉपी लिंक
मेसी ने 2016 में भी संन्यास लिया था। तब वे 3 वर्ल्ड कप में कप्तानी कर चुके थे, लेकिन जीत नहीं सके थे। उन्होंने अपना फैसला बदला और टीम को 2022 का वर्ल्ड कप जिताया।
लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना की नेशनल फुटबॉल टीम से इंटरनेशनल फुटबॉल को अलविदा कह दिया है। उनका आखिरी मैच वर्ल्ड कप फाइनल था, जिसमें अर्जेंटीना को स्पेन से हार मिली थी।
मेसी ने सोमवार को सोशल मीडिया पर हाथ से लिखे नोट की तस्वीर के साथ संन्यास का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि फाइनल के 2 दिन बाद 21 जुलाई को उन्होंने संन्यास का फैसला लिख लिया था।
39 साल के मेसी ने कहा कि उनके पिता जॉर्ज मेसी की मौत के बाद उन्हें लगा कि अर्जेंटीना के लिए करियर खत्म करने का यही सही समय है।’
जॉर्ज मेसी का 8 अगस्त को सेंट्रल अर्जेंटीना के रोसारियो शहर के एक अस्पताल में निधन हुआ था। वे 68 साल के थे।

मेसी ने इस पोस्ट के जरिए रिटायरमेंट की जानकारी दी।
मेसी ने पोस्ट में क्या लिखा
मेसी ने लिखा, ‘यह फैसला लेना तकलीफदेह था और आज भी दिल के अंदर तक दुख देता है, लेकिन मैं समझता हूं कि अब समय आ गया है। मैंने हमेशा अपना सब कुछ दिया है। सिर्फ उन पिछले कुछ सालों में नहीं, जब हमने सब कुछ जीता, बल्कि उससे पहले भी।’
- मैंने इस जर्सी के लिए हमेशा संघर्ष किया। मैदान पर अपना सब कुछ छोड़ा, ताकि आपको खुशी दे सकूं। फुटबॉल के जरिए आपको अर्जेंटीनियन होने पर गर्व महसूस करा सकूं।
- समय कम बचा है और अध्याय खत्म होते हैं। यह भी ऐसा ही एक अध्याय है, जो मुझे बहुत दुख देता है। मुझे राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बनना पसंद था, पसंद है और हमेशा रहेगा।
- मैंने अपने पास मौजूद सब कुछ दे दिया है। अब मेरे पास देने के लिए कुछ नहीं बचा है। इसके अलावा, कई बेहतरीन युवा खिलाड़ी आ रहे हैं, जो यहां होने के हकदार हैं।
पिता के निधन के बाद कहा था- ज्यादा नहीं खेल पाऊंगा
मेसी ने अपने पिता की मौत के बाद एक पोस्ट में लिखा था कि उन्हें इस बात को लेकर ‘काफी संदेह’ था कि वे ज्यादा समय तक अर्जेंटीना के लिए खेलना जारी रख पाएंगे या नहीं।
उन्होंने स्पेन के खिलाफ वर्ल्ड कप फाइनल में अपने प्रदर्शन को लेकर भी लिखा था, ‘मेरे पैर अब आगे नहीं बढ़ पा रहे थे। इस बार मैंने अपनी शारीरिक सीमाओं से आगे जाने की कोशिश की, लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सका।’
मेसी ने अपने नोट में बताया कि फाइनल के 2 दिन बाद उन्होंने संन्यास की घोषणा लिखी थी। उन्होंने कहा कि पिता के साथ हुई घटना के बाद वे इस फैसले को लेकर पहले से ज्यादा पक्के हो गए।

मेसी ने पिता के साथ यह फोटो पोस्ट की थी।
फैंस और साथियों को शुक्रिया कहा
मेसी ने अर्जेंटीना के फैंस को पिछले 20 साल के प्यार के लिए शुक्रिया कहा। उन्होंने लिखा, ‘मुझे मैदान से आपकी आवाज सुनना बहुत याद आएगा। अब मैं आप ही में से एक रहूंगा और बाहर से टीम का समर्थन करूंगा, अच्छे समय में भी और बुरे समय में भी, खासकर बुरे समय में।’
मेसी ने अपने परिवार का साथ देने के लिए धन्यवाद किया। मेसी ने कहा कि यह सफर बहुत खूबसूरत और मुश्किल रहा। उन्होंने हर कोच, साथी खिलाड़ी और अधिकारी को भी धन्यवाद दिया, जिनके साथ उन्होंने यह सफर तय किया। मेसी ने लिखा कि वे अपने साथ कभी न भूलने वाली यादें और पल लेकर जा रहे हैं।
मेसी ने कहा, ‘मैं इस शांति और गर्व के साथ जा रहा हूं कि मैंने अपने साथियों के साथ मिलकर आपको वे पल दिए, जिनका हमने कभी सिर्फ सपना देखा था। आप सभी के साथ यह अनुभव जीना शानदार रहा। मैं आपसे प्यार करता हूं।’ उन्होंने अंत में लिखा, “मुझे अर्जेंटीनियन बनाने के लिए धन्यवाद, भगवान! लेट्स गो, अर्जेंटीना!’
अर्जेंटीना को 2022 में फुटबॉल वर्ल्ड कप जिताया
मेसी अपने देश के सबसे ज्यादा गोल करने वाले और सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। मेसी ने 2005 में अर्जेंटीना के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने टीम के लिए 6 वर्ल्ड कप खेले हैं।
मेसी ने 2022 में कतर में अर्जेंटीना को वर्ल्ड कप जिताया। अर्जेंटीना तीसरा वर्ल्ड कप जीता था। मेसी ने 36 साल का सूखा खत्म किया था। मेसी ने 2021 कोपा अमेरिका जीतकर अर्जेंटीना का 28 साल का ट्रॉफी सूखा भी खत्म किया था। टीम इस साल रनरअप रही।
वे दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले पुरुष खिलाड़ी हैं। मेसी क्लब फुटबॉल में इंटर मियामी के लिए खेलते हैं।

Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
