लोहे की सलाखों के उस पार खामोश बैठा शिकारी और इस पार बेखबर इंसान. कुछ सेकंड की लापरवाही और फिर अचानक ऐसा हमला कि आसपास खड़े लोगों की चीखें निकल गईं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं. पिंजरे के पास से गुजर रहे एक शख्स की टांग को शेर ने अपने खंजर जैसे पंजों में जकड़ लिया. सलाखों के बीच से निकला वह घातक वार इतना तेज था कि कोई समझ ही नहीं पाया कि आखिर हुआ क्या. कुछ पल के लिए ऐसा लगा जैसे मौत ने लोहे की सलाखों के बीच से हाथ बढ़ा दिया हो.
पिंजरे के पास से गुजर रहे शख्स को शेर ने पकड़ा
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति शेर के पिंजरे के बेहद करीब से गुजरता है. वह शायद जानवर को करीब से देखने या छूने की कोशिश कर रहा था. तभी अचानक शेर हरकत में आता है. पल भर में वह अपने आगे के पंजे सलाखों के बीच से बाहर निकालता है और शख्स की टांग को पकड़ लेता है. शेर की पकड़ इतनी मजबूत होती है कि वह व्यक्ति जमीन पर गिर जाता है. आसपास मौजूद लोग घबराकर चिल्लाने लगते हैं.
बड़ी मुश्किल से बची जान
कुछ लोग तुरंत आगे बढ़कर शख्स को खींचने की कोशिश करते हैं. वीडियो में अफरा-तफरी साफ नजर आती है. शेर अपने पंजों से टांग को जकड़े रखता है और बीच-बीच में झटके भी देता है. उस क्षण वहां मौजूद हर व्यक्ति के चेहरे पर दहशत साफ देखी जा सकती है. कुछ सेकंड का यह खौफनाक मंजर किसी हॉरर फिल्म जैसा प्रतीत होता है. इसके बाद जैसे तैसे शख्स को शेर के पंजों से छुड़वाया जाता है और तब जाकर लोगों की जान में जान आती है.
यह भी पढ़ें: इसे कहते हैं रंग में भंग, हल्दी फंक्शन में डांस कर रही पापा की परी पर गिरा टैंट और फिर….वीडियो वायरल
यूजर्स बोले, आज शेर मूड में नहीं था
वीडियो को rejina_rasheedkl02 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…जानवरों के पास से गुजरना घातक हो सकता है. एक और यूजर ने लिखा…भाई की किस्मत अच्छी थी. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा….जान बची तो लाखों पाए. शेर आज मूड में नहीं था.
यह भी पढ़ें: वाह क्या नसीब है… दुल्हन को लेकर सीधे दारू के ठेके पर पहुंचा दूल्हा, वीडियो वायरल
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.