- Hindi News
- Career
- LBSNAA Internship 2026 | Free Stay & Food For Law Students In Mussoorie
- कॉपी लिंक
लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन (LBSNAA) मसूरी के नेशनल सेंटर फॉर लॉ एंड एडमिनिस्ट्रेशन (NCLA) की ओर से लॉ स्टूडेंट्स के लिए 4 सप्ताह की एकेडमिक इंटर्नशिप का मौका दिया जा रहा है। यह इंटर्नशिप छात्रों को लॉ एंड पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन के संबंधों को समझने के लिए शुरू की गई है।
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को एकेडमी की तरफ से ईमेल के जरिए सूचना दी जाती है। ये इंटर्नशिप अनपेड रहेगी। इसके तहत कोई स्टाइपेंड नहीं दिया जाएगा।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या लॉ कॉलेज से 3-वर्षीय एलएलबी या 5-वर्षीय इंटीग्रेटेड एलएलबी कोर्स के फाइनल ईयर के स्टूडेंट आवेदन कर सकते हैं।
- उन स्टूडेंट्स को प्रायोरिटी दी जाएगी जिनका एकेडमिक रिकॉर्ड अच्छा हो या जिन्होंने नेशनल लेवल के मूट कोर्ट कॉम्पिटीशन में जीत हासिल की हो।
- रिसर्च पेपर पब्लिश होने वाले छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी।
सिलेक्शन प्रोसेस :
- मेरिट बेसिस पर
- मूट कोर्ट अचीवमेंट्स
- कॉलेज आईडी
- डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन
एज लिमिट :
जारी नहीं
फीस :
जारी नहीं

मिलेंगी ये सुविधा :
- LBSNAA कैंपस में इंटर्न्स को फ्री रहने और खाने की सुविधा दी जाती है। इसके साथ ही देश के टॉप एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर्र, पॉलिसी मेकर और स्कॉलर्स से सीखने का मौका मिलता है।
- लॉ से जुड़ी ये बारीकियां सीखाई जाएंगी
- फैकल्टी सदस्यों के साथ मिलकर लीगल रिसर्च, पॉलिसी एनालिसिस, एडमिनिस्ट्रेटिव लॉ स्टडीज और ड्राफ्टिंग से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका दिया जाएगा।
- ज्यूडिशियरी, सिविल सर्विसेज, पब्लिक पॉलिसी या थिंक-टैंक में करियर बनाने वालों के लिए यह इंटर्नशिप काम की है।

—————————————————————
ये खबर भी पढ़ें
NTA ने निकाली सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स की भर्ती:एज लिमिट 65 साल, NEET, JEE जैसे एग्जाम के पेपर बनाने का मौका, नि:शुल्क करें अप्लाई

एनटीए ने सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स की भर्ती निकाली है। ये एक्सपर्ट NTA द्वारा कराई जाने वाली परीक्षाओं के लिए पेपर तैयार करेंगे। साथ ही ट्रांसलेशन रिव्यू करने वालों की भी भर्ती निकाली गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों का पैनल 3 साल तक वैलिड रहेगा, जिसकी हर साल समीक्षा की जाएगी। पूरी खबर यहां पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
