Lava ने Virat V1 5G का नया 128GB स्टोरेज वेरिएंट 14,499 रुपये में लॉन्च किया है, जिसकी सेल Flipkart और Lava की वेबसाइट पर शुरू हो गई है। इसमें 6000mAh की बैटरी मिलती है।
UNISOC T8200 प्रोसेसर और 128GB स्टोरेज
धांसू परफॉर्मेंस के लिए फोन में UNISOC T8200 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 4GB RAM मिलती है, जिसे वर्चुअल RAM के साथ एक्सट्रा 4GB तक बढ़ाया जा सकता है। नए मॉडल में 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। जरूरत पड़ने पर स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। यानी यूजर्स इसमें ढेर सारे फोटो, वीडियो और दूसरे फाइल्स स्टोर कर सकेंगे।
6000mAh की बड़ी बैटरी
फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का फोकस यहां लंबे समय तक रोजमर्रा के इस्तेमाल को बनाए रखने पर है। बड़ी बैटरी सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग, कॉलिंग और दूसरे नॉर्मल यूजेस के लिए ज्यादा बैकअप देने में मदद कर सकती है। फोटोग्राफी के लिए Lava Virat V1 5G में 13MP AI डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है।
Android 16 और ब्लोटवेयर-फ्री अनुभव
सॉफ्टवेयर के मामले में फोन Android 16 के साथ आता है। Lava ने इसमें क्लीन स्टॉक Android एक्सपीरियंस देने पर जोर दिया है। कंपनी के अनुसार फोन में ऐड और फालतू ब्लोटवेयर नहीं दिया गया है। इसके अलावा फोन को IP64 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और पानी के छींटों से सेफ्टी ऑफर करती है। यह फीचर रोजमर्रा के इस्तेमाल में फोन की ड्यूरेबिलिटी को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।
यही नहीं, Lava Virat V1 5G के साथ कंपनी अपनी Free Service @ Home सुविधा भी दे रही है। इसके तहत भारत में ग्राहकों को घर पर ही आफ्टर-सेल्स सपोर्ट उपलब्ध कराया जाता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.