Lava Smart 4 भारत में लॉन्च हो गया है। इस स्मार्टफोन में 6.56-इंच 90Hz डिस्प्ले, Unisoc SC9863A प्रोसेसर, 5000mAh बैटरी, Android 16 Go Edition, मिलिट्री ग्रेड मजबूती और 8MP कैमरा मिलता है।
Lava Smart 4 की कीमत और उपलब्धता
लीक के मुताबिक Lava Smart 4 की लॉन्च कीमत 8,999 रुपए बताई जा रही है। हालांकि LAVA ने अभी तक इस डिवाइस की कीमत का ऐलान नहीं किया है, लेकिन इसकी कीमत Smart 4 Plus से कम होनी चाहिए, जो 9,999 रुपए में आता है। यह फोन Ajanta Grey और Konark Gold कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। हालांकि कंपनी ने फिलहाल इसकी सेल की तारीख और ऑनलाइन उपलब्धता की घोषणा नहीं की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए भी बेचा जा सकता है।
Lava Smart 4 की 5 खास फीचर्स
1. Lava Smart 4 में 6.56-इंच HD IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। एंट्री-लेवल स्मार्टफोन में 90Hz स्क्रीन मिलने से स्क्रॉलिंग, ऐप्स के बीच स्विच करना और सामान्य इस्तेमाल पहले की तुलना में ज्यादा स्मूद महसूस हो सकता है। फोन में 16.7 मिलियन कलर्स का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे वीडियो और फोटो का अनुभव बेहतर हो सकता है।
2. फोन में Unisoc SC9863A ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 3GB RAM और 32GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। जरूरत पड़ने पर microSD कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाया भी जा सकता है।
3. Lava Smart 4 में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 16 Go Edition पर चलता है, जो हल्के हार्डवेयर वाले स्मार्टफोन के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है। साथ ही इसमें कम ब्लोटवेयर देखने को मिलता है, जिससे फोन का अनुभव स्मूद रहने की उम्मीद है।
4. फोटोग्राफी के लिए फोन में 8MP का रियर कैमरा दिया गया है, जिसके साथ एक सेंसर और भी मिलता है। कैमरा ऐप में Night Mode, Portrait, Panorama, Pro Mode, Time-lapse और Slow Motion जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है।
5. सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और Face Unlock की सुविधा भी दी गई है। इसके अलावा फोन में 3.5mm हेडफोन जैक, FM रेडियो, USB Type-C, डुअल-बैंड Wi-Fi और Bluetooth 4.2 का सपोर्ट मिलता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.