Lava ने AGNI 4N के साथ UK स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री की है, जहां फोन की बिक्री 4 सितंबर 2026 से Amazon पर शुरू होगी। कंपनी ने इसे क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस के साथ पेश किया है।
Lava AGNI 4N को खास तौर पर UK के कंज्यूमर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। कंपनी के अनुसार, फोन में फ्लैगशिप-ग्रेड परफॉर्मेंस, प्रीमियम डिजाइन और यूजर-केंद्रित इनोवेशन पर फोकस किया गया है। Lava अपने इस नए स्मार्टफोन के जरिए UK में ऐसे यूजर्स को आकर्षित करना चाहती है जो हाई परफॉर्मेंस के साथ एक साफ-सुथरा और आसान सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस चाहते हैं।
यूजर्स को मिलेगा ब्लोटवेयर फ्री एक्सपीरियंस
कंपनी का कहना है कि AGNI 4N में जीरो ब्लोटवेयर वाला क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस मिलेगा। यानी फोन में अनावश्यक प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स और सेवाओं की संख्या को कम रखने पर जोर दिया गया है। इसके साथ ही Lava ने फोन की AI क्षमताओं को भी इसके मेन हाइलाइट्स में शामिल किया है। हालांकि, कंपनी ने इस घोषणा में AGNI 4N के सभी हार्डवेयर स्पेसिफिकेशंस और UK कीमत की ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है।
Lava ने UK में AGNI 4N की लॉन्चिंग के लिए एक अलग तरह की मार्केटिंग कैंपेन भी तैयार की है। यह कैंपेन SW Network ने बनाया है और इसकी कहानी एक काल्पनिक ‘SAM Survivors Support Group’ के आसपास घूमती है। इसमें कुछ युवा लोग एक ग्रुप में मिलकर एक ऐसे स्मार्टफोन से जुड़ी परेशानियों को शेयर करते हैं, जिसे मजाकिया अंदाज में ‘Sam’ नाम दिया गया है। बाद में इनका सॉल्यूशन नए डिवाइस के साथ मिलता है।
इसलिए बड़ी है UK में Lava की एंट्री
Lava के लिए UK मार्केट में एंट्री इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि कंपनी लंबे समय से भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश कर रही है। AGNI सीरीज के जरिए कंपनी का टारगेट प्रीमियम और परफॉर्मेंस-सेंट्रिक सेगमेंट में अपनी मौजूदगी मजबूत करना रहा है। अब UK में AGNI 4N की लॉन्चिंग के साथ Lava अपने भारतीय ब्रैंड को अंतरराष्ट्रीय मार्केट में भी पहुंचाने करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
Lava AGNI 4N की UK में सेल 4 सितंबर 2026 से Amazon पर शुरू होगी। फोन की कीमत, उपलब्ध कॉन्फिगरेशन और अन्य स्पेसिफिकेशंस की जानकारी सेल शुरू होने के करीब सामने आने की उम्मीद है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.