शाओमी पैड 8 भारत में लॉन्च हो गया है. इस नए एंड्रॉयड टैबलेट में स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 प्रोसेसर, 11.2-इंच 3.2K 144Hz डिस्प्ले, 9200mAh बैटरी और HyperOS 3 मिलता है. जानिए शाओमी पैड 8 की भारत में कीमत, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और लॉन्च ऑफर्स की पूरी जानकारी…
Xiaomi Pad 8
शाओमी पैड 8 की भारत में कीमत: शाओमी पैड 8 की शुरुआती कीमत ₹33,999 रखी गई है. 8GB + 128GB-₹33,999, 12GB + 256GB-₹36,999 और नैनो टेक्सचर 12GB + 256GB – ₹38,999, क्रिएटर्स एडिशन- ₹41,999 और Nano Texture Creator’s Edition- ₹43,999
ये टैबलेट ग्रेफाइट ग्रे और टाइटेनियम कलर में उपलब्ध होगा. इसकी बिक्री 17 मार्च दोपहर 12 बजे से अमेज़न, शाओमी की वेबसाइट और रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी.
- लॉन्च ऑफर
SBI क्रेडिट कार्ड EMI पर ₹3,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट - फुल स्वाइप पेमेंट पर ₹2,750 की छूट
- इन ऑफर्स के बाद इसकी शुरुआती प्रभावी कीमत ₹30,999 हो जाती है.
- शाओमी पैड 8 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले
- इस टैबलेट में 11.2-इंच 3.2K (3200×2136) डिस्प्ले दिया गया है.
- 144Hz रिफ्रेश रेट
- 345ppi पिक्सेल डेंसिटी
- 800 निट्स पीक ब्राइटनेस
- Dolby Vision और HDR10 सपोर्ट
- इसके साथ Nano Texture डिस्प्ले ऑप्शन भी मिलता है, जो स्क्रीन रिफ्लेक्शन कम करता है.
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
- टैबलेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 चिपसेट दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर आधारित है.
- 8GB/12GB RAM
- 256GB तक स्टोरेज
- शाओमी HyperOS 3
- इसमें AI राइटिंग असिस्टेंट, AI क्रिएशन टूल्स और लाइव AI सब्सटिट्यूट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.
कैमरा
- 13MP रियर कैमरा (4K वीडियो रिकॉर्डिंग)
- 8MP फ्रंट कैमरा (वीडियो कॉल और सेल्फी)
बैटरी
टैबलेट में 9200mAh बैटरी दी गई है जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.
बाकी फीचर्स
- वाईफाई 7 और Wi-Fi 6E
- ब्लूटूथ 5
- डॉल्बी अटमॉस क्वाड स्पीकर
- AI फेस अनलॉक
एक्सेसरीज़
शाओमी पैड 8 के साथ कई एक्सेसरीज़ भी उपलब्ध होंगी:
- पैड 8 कवर-₹1,499
- पैड 8 कीबोर्ड- ₹4,999
- शाओमी फोकस पेन प्रो- ₹5,999
- फोकस कीबोर्ड – ₹8,999
- फोकस पेन प्रो में 16,000 से ज्यादा प्रेशर लेवल, हावर प्रीव्यू और लो लेटेंसी सपोर्ट मिलता है.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.