टेक्नो मेगापैड 2: पढ़ाई और एंटरटेनमेंट के लिए AI पावर: टेक्नो मेगापैड 2 में 11-इंच का 2.5K डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और TÜV लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन के साथ आता है. ये HiOS पर चलता है और AI-बेस्ड प्रोडक्टिविटी टूल्स से लैस है.
इसमें AI प्रॉब्लेम सॉल्विंग फीचर होमवर्क और स्टडी टास्क में मदद करता है, जबकि AI ट्रांसलेशन 140 भाषाओं तक रियल-टाइम ट्रांसलेशन सपोर्ट करता है, चाहे वह इमेज, कॉल, मीटिंग या वीडियो हो. साथ ही, AI डॉक्युमेंट समरी और राइटिंग रिफाइनमेंट टूल्स भी दिए गए हैं. 6.6mm पतली बॉडी के साथ यह पोर्टेबिलिटी पर फोकस करता है.
टेक्नो वॉच GT 1S: फिटनेस और GPS में अपग्रेड
टेक्नो वॉच GT 1S डुअल-बैंड L1 और L5 GPS के साथ आती है, जो शहरी और दूरस्थ दोनों क्षेत्रों में सटीक लोकेशन ट्रैकिंग का दावा करती है. इसमें हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन (SpO2), स्ट्रेस और स्लीप मॉनिटरिंग सेंसर शामिल हैं.
स्मार्टवॉच AI-जनरेटेड वॉच फेसेस सपोर्ट करती है, जिन्हें टेक्स्ट-टू-इमेज या इमेज-टू-इमेज कस्टमाइजेशन से बनाया जा सकता है. कंपनी के मुताबिक, ये 15 दिनों तक की बैटरी लाइफ और 5ATM वॉटर रेसिस्टेंस के साथ आती है.
टेक्नो फ्रीहियर 2: ओपन-ईयर डिजाइन और 46 घंटे बैटरी
टेक्नो फ्रीहियर 2 ओपन-ईयर डिजाइन के साथ C-bridge क्लिप स्ट्रक्चर अपनाता है, जिससे यूजर्स आसपास की आवाज भी सुन सकते हैं. इसमें 10.8mm डुअल-मैग्नेटिक ड्राइवर और स्पेशल सराउंड साउंड सपोर्ट मिलता है.
AI क्वाड-माइक्रोफोन नॉइज कैंसिलेशन, DNN एल्गोरिद्म और विंड-रेसिस्टेंट माइक्स के जरिए कॉल क्वालिटी बेहतर रखने का दावा किया गया है. ये ईयरबड्स एक बार चार्ज पर 9.5 घंटे और केस के साथ कुल 46 घंटे तक प्लेबैक दे सकते हैं.
अभी नहीं पता है कीमत?
टेक्नो ने अभी इन डिवाइसों की कीमत का खुलासा नहीं किया है. इनकी बिक्री 2026 की पहली और दूसरी तिमाही के बीच चुनिंदा वैश्विक बाजारों में शुरू होगी.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.