Lauki Ki Roti Recipe: गर्मियों के मौसम में पेट को ठंड़ा रखना बेहद खास होता है। इसके लिए सब्जियों में लौकी एक बेहतरीन ऑप्शन है। आमतौर पर लोग इसकी सब्जी बनाकर या फिर कोफ्ता खाते हैं। लेकिन इससे आप कुछ नया भी ट्राई कर सकते हैं और वह है लौकी की रोटी। लौकी में पानी की मात्रा काफी होती है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करती है। यह रोटी सिर्फ खाने में ही नहीं टेस्टी लगती है बल्कि हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद रहती है।
Image: AI
पहले लौकी को अच्छे से छीलकर और कद्दूकस कर लें। अब एक बाउल में आटा डालकर उसमें लौकी, नमक और मिर्च के पाउडर को डालकर अच्छे से मिला लें। इसके बाद आटा को गूंथ लें, जरूरत पड़े तो थोड़ा पानी भी मिला लें।
Image: AI
अब तवा गर्म करने के लिए गैस पर चढ़ा दें फिर गूंथे हुए आटे की लोई बनाकर रोटी बेल लें। अब इसे तवे पर डालकर दोनों तरफ से अच्छे से सेंक लें जब तक यह हल्की सुनहरी न हो जाए।
Image: AI
बस इस आसान तरीके से आपकी लौकी की रोटी तैयार है। रोटी पर हल्का सा घी लगाकर इसे गरमागरम सब्जी या फिर चटनी के साथ खा सकते हैं।
Image: AI
लौकी की रोट खाने में ही टेस्टी नहीं होती है। इसमें मौजूद फाइबर डाइजेशन को बैलेंस करते हैं और पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इसके साथ ही इससे वेट कंट्रोल भी होता है और शरीर को जरूरी पोषण मिलते हैं।
Image: FREEPIK
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.