umang App Mera Ration Feature : उमंग ऐप के मेरा राशन फीचर में केवल अपना राशन कार्ड नंबर दर्ज करके आप यह स्पष्ट रूप से देख सकते हैं कि सरकारी कोटे के तहत आप कितने गेहूं, चावल, चीनी या अन्य अनाज पाने के पात्र हैं.
यह फीचर उपभोक्ताओं को उनकी पुरानी राशन ‘ट्रांजैक्शन हिस्ट्री’ ट्रैक करने की अनुमति भी देता है.
इसके अलावा, ऐप में केवल अपना राशन कार्ड नंबर दर्ज करके आप यह स्पष्ट रूप से देख सकते हैं कि सरकारी कोटे के तहत आप कितने गेहूं, चावल, चीनी या अन्य अनाज पाने के पात्र हैं. यही नहीं यह फीचर उपभोक्ताओं को उनकी पुरानी राशन ‘ट्रांजैक्शन हिस्ट्री’ ट्रैक करने की अनुमति भी देता है. इसे उन्हें पता चल जाएगा कि उन्हें कब और कितना राशन मिला.
प्रवासी मजदूरों के लिए खूब फायदेमंद
यह फीचर विशेष रूप से उन प्रवासी मजदूरों के लिए एक ढाल की तरह काम करेगा जो ‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ (ONORC) योजना का लाभ उठा रहे हैं. जब कोई मजदूर काम के लिए दूसरे राज्य या शहर जाता है, तो उसे अक्सर यह नहीं पता होता कि नई जगह पर उसे किस दुकान से राशन मिलेगा. उमंग ऐप पर ‘मेरा राशन’ फीचर के जरिए वे पल भर में नई लोकेशन और वहां उपलब्ध स्टॉक की जानकारी ले सकते हैं.
‘मेरा राशन’ फीचर का यूज कैसे करें?
इसे यूज करना काफी आसान हैं. बस नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- स्मार्टफोन में गूगल प्ले स्टोर या एपल एप स्टोर से उमंग एप डाउनलोड करें.
- ऐप में मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें.
- अपना 4 अंकों का MPIN सेट करें.
- लॉग-इन करने के बाद, होम पेज पर दिए गए सर्च बॉक्स में मेरा राशन सर्च करें.
- यहां आपको राशन कार्ड की कई सेवाएं दिखेंगी. अपना राशन कार्ड नंबर दर्ज करें और जानकारी प्राप्त करें.
- राशन कार्ड नंबर न होने पर आप आधार कार्ड की डिटेल से भी जानकारी निकाल सकते हैं.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.