Trendy Suit Neckline Designs: क्या आप भी रोजाना एक ही तरह के बोरिंग सूट पहनकर बोर हो चुकी हैं? अब आपके सिंपल और डेली वियर सूट्स को बिल्कुल बुटीक जैसा एलिगेंट लुक मिलेगा। बस अपने टेलर से कहें और सूट के बैक नेक पर ट्राई करें ये लेटेस्ट डिजाइन्स।
Image: Meta AI
अगर आप बहुत बड़ा या डीप गला नहीं पहनना चाहतीं, तो ‘की-होल’ पैटर्न आपके लिए परफेक्ट है। इसमें पीठ पर एक छोटा सा ओवल, ड्रॉप या डायमंड शेप का कट बनाया जाता है, जिसके ऊपर एक फैंसी बटन या हुक लगता है।
Image: Meta AI
आजकल वी-नेकलाइन फ्रंट और बैक दोनों में काफी ट्रेंड में है। बैक पर एक डीप या मीडियम वी-कट देकर उसके बीच में सूट के कॉन्ट्रास्टिंग फैब्रिक के पोटली बटन्स की लाइन लगवाएं।
Image: Meta AI
अगर आप अपने डेली वियर कुर्तियों या सूट्स में थोड़ा मॉडर्न और यूथफुल टच जोड़ना चाहती हैं, तो जियोमेट्रिक कट-आउट ट्राई करें। पीठ पर चौकोर या ट्राइएंगल कट देकर उसमें दो-तीन आड़ी पट्टियां लगवाएं।
Image: Meta AI
अपने रेगुलर सूट को थोड़ा सा गर्लिश और बबली लुक देने के लिए बैक पर ‘बो’ डिजाइन बनवाएं। गले को थोड़ा ब्रॉड रखकर नीचे की तरफ एक फैब्रिक की सुंदर सी बो-टाई अटैच करवाएं। बो को प्लेन फैब्रिक से बनवाएं
Image: Meta AI
इन दिनों सूट्स में ऑर्गेंजा फैब्रिक और लेस का क्रेज सातवें आसमान पर है। आप अपने सूट के पिछले हिस्से में एक बड़ा राउंड कट करवाकर वहां ट्रांसपेरेंट ऑर्गेंजा कपड़ा लगवा सकती हैं।
Image: Meta AI
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.