फोर्ब्स की मार्च 2026 की रीयल-टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट में दुनिया के सबसे अमीर लोगों की नई रैंकिंग सामने आई है. इसमें एलन मस्क 841.4 बिलियन डॉलर की नेट वर्थ के साथ पहले स्थान पर हैं, जिनकी कमाई का मुख्य स्रोत टेस्ला और स्पेसएक्स है. पिछले महीने उनकी दौलत में 64 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ और वह 800 बिलियन डॉलर के पार पहुंच चुके हैं. दूसरे स्थान पर गूगल के को-फाउंडर लैरी पेज हैं जिनकी नेट वर्थ 250.5 बिलियन डॉलर है, जबकि तीसरे नंबर पर उनके ही को-फाउंडर सर्गेई ब्रिन हैं.
नंबर 2 पर लैरी पेज है, जोकि गूगल के को-फाउंडर हैं. उनकी नेट वर्थ 250.5 बिलियन डॉलर है. उनकी सबसे ज्यादा कमाई गूगल से है. वो नवंबर 2025 में लैरी एलिसन को पीछे छोड़कर इस पोजिशन पर आए थे. इसके बाद नंबर 3 पर उनके भाई सर्जेई ब्रिन हैं, भी गूगल के को-फाउंडर हैं. उनकी नेट वर्थ 231.2 बिलियन डॉलर है.
जेफ बेजोस किस नंबर पर?
फिर नंबर 4 पर जेफ बेजोस हैं, जोकि अमेजन के फाउंडर हैं. उनकी नेट वर्थ 229.7 बिलियन डॉलर है. उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा अमेजन ही है. नंबर 5 पर हैं मार्क जुकरबर्ग जोकि फेसबुक यानी मेटा के फाउंडर हैं. उनकी नेट वर्थ 228.9 बिलियन डॉलर है.
नंबर 6 पर हैं लैरी एलिसन जोकि ओरेकल के को-फाउंडर हैं. उनकी नेट वर्थ 197.1 बिलियन डॉलर है. इसके बाद नंबर 7 पर जेन्सन हुआंग हैं. जोकि एनवीडिया के सीईओ हैं. जिनकी नेट वर्थ 158.5 बिलियन डॉलर है. उनके बाद नंबर 8 पर बर्नार्ड अरनॉल्ट एंड फैमिली हैं. नेट वर्थ 157.1 बिलियन डॉलर है. उनकी कमाई एलवीएमएच यानी लग्जरी ब्रांड्स जैसे लुई विट्टॉन से होती है.
10वें नंबर पर कौन?
नंबर 9 पर रोब वॉल्टन एंड फैमिली हैं. नेट वर्थ 145.9 बिलियन डॉलर. उम्र 81 साल, अमेरिका. वॉलमार्ट से. वो हाल में नंबर 9 पर अपनी जगह बना चुके हैं. आखिर में, नंबर 10 पर वॉरेन बफेट हैं. जिनकी नेट वर्थ 144.1 बिलियन डॉलर है. इन टॉप 10 लोगों में से ज्यादातर अमेरिका से हैं, और सिर्फ एक फ्रांस से है. मार्च की शुरुआत में टॉप 10 की कुल वैल्यू करीब 2.6 ट्रिलियन डॉलर थी. 2026 की शुरुआत में कई अमीरों की दौलत घटी थी, लेकिन एलन मस्क की बढ़ी है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.