Rajasthan Gold Silver Price: राजस्थान में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी का दौर जारी है. शनिवार को एक बार फिर सर्राफा बाजार में उछाल देखने को मिला. चांदी के भाव में करीब ₹3000 की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि सोने के दाम भी ₹1000 तक चढ़ गए. लगातार बढ़ रही कीमतों से जहां निवेशक सतर्क नजर आ रहे हैं, वहीं आम खरीदारों की जेब पर इसका सीधा असर पड़ रहा है.
राजस्थान सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, शनिवार को शुद्ध चांदी की कीमत 2,39,500 रुपए प्रति किलो रही. वहीं 18 कैरेट चांदी के भाव 2,38,000 रुपए दर्ज किए गए. सोने की बात करें तो 24 कैरेट सोना 1,52,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. 23 कैरेट जेवराती सोने का भाव 1,46,400 रुपए और 22 कैरेट सोना 1,40,300 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा. इन सभी कीमतों पर ग्राहकों को अतिरिक्त 3 प्रतिशत जीएसटी भी देना होगा.
प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के भाव
राज्य के प्रमुख शहरों में भी भावों में अंतर देखने को मिला.
जयपुर में शुद्ध चांदी 2,43,000 रुपए प्रति किलो और 24 कैरेट सोना 1,54,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा. जोधपुर में चांदी 2,42,800 रुपए और 24 कैरेट सोना 1,53,800 रुपए दर्ज किया गया. उदयपुर में शुद्ध चांदी की कीमत 2,44,000 रुपए प्रति किलो रही, जबकि 24 कैरेट सोना 1,53,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिका. वहीं कोटा में चांदी 2,44,500 रुपए और 24 कैरेट सोना 1,53,800 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया. शहरों के अनुसार कीमतों में हल्का अंतर देखा गया, लेकिन तेजी का रुख हर जगह समान रहा.
सोने-चांदी कीकीमतों में बढ़ोतरी की संभावना
सर्राफा व्यवसायी राजेंद्र पोरवाल का कहना है कि इस सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में और बढ़ोतरी की संभावना है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती और निवेश की बढ़ती मांग के कारण दाम लगातार ऊपर जा रहे हैं.उन्होंने बताया कि सोना और चांदी फिर से ऊंचे स्तर छू रहे हैं. लगातार बढ़ती कीमतों का असर व्यापार पर भी साफ दिखाई दे रहा. बाजार में दुकानें खुली होने के बावजूद ग्राहकों की संख्या कम है. लोग खरीदारी से पहले कई बार सोच रहे हैं.
खासकर जेवराती सोने की मांग में गिरावट देखी जा रही है.व्यापारियों का कहना है कि यदि यही स्थिति रही तो आगामी दिनों में कारोबार पर और असर पड़ सकता है. सोना और चांदी के बढ़ते दाम आम लोगों के लिए चिंता का विषय बनते जा रहे हैं. आने वाले दिनों में बाजार का रुख क्या रहेगा, इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं.