एयर इंडिया को सुरक्षा नियमों की अनदेखी महंगी पड़ गई है. DGCA ने बिना जरूरी एयरवर्दीनेस सर्टिफिकेट के उड़ान भरने पर जुर्माना लगाया है. एयरलाइन ने एक Airbus A320 को आठ बार बिना ARC के उड़ाया था. इस घटना से कंपनी की साख और यात्रियों का भरोसा प्रभावित हुआ है.
सेफ्टी सर्टिफिकेट के बिना Airbus उड़ाने पर DGCA सख्त, Air India को जमा करना होगा जुर्माना. (Image:News18)
नियामक की सख्ती, भरोसे पर असर
DGCA के 5 फरवरी के आदेश में कहा गया कि इस घटना से जनता का भरोसा और कमजोर हुआ है. आदेश में एयरलाइन के जिम्मेदार प्रबंधक को चूक के लिए दोषी ठहराया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, एयरलाइन को 30 दिनों के भीतर 10 मिलियन रुपये यानी लगभग 1.10 लाख डॉलर जमा कराने को कहा गया है.
ऐसे खुला मामला
यह मामला तब सामने आया जब एयर इंडिया की आंतरिक जांच में ‘सिस्टम में खामियां’ पाई गईं. जांच में यह भी माना गया कि कंपनी को अपनी अनुपालन संस्कृति में तत्काल सुधार की जरूरत है. इससे पहले भी एयरलाइन को आपात उपकरणों की जांच में लापरवाही और अन्य ऑडिट कमियों के लिए चेतावनी मिल चुकी है.
पहले भी हादसों से घिरी रही एयरलाइन
एयर इंडिया, जो Tata Group और Singapore Airlines के स्वामित्व में है, हाल के वर्षों में कई चुनौतियों से गुजर रही है. पिछले साल जून में एक Boeing 787 Dreamliner विमान दुर्घटना में 260 लोगों की मौत हो गई थी, जिसे कंपनी के इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदी माना गया.
एयरलाइन की साख पर फिर से दबाव
अब ताजा जुर्माना और सुरक्षा चूक के खुलासे से एयरलाइन की साख पर फिर से दबाव बढ़ गया है. विशेषज्ञों का मानना है कि यात्रियों का भरोसा बनाए रखने के लिए एयर इंडिया को सख्त अनुपालन और पारदर्शिता दिखानी होगी, वरना प्रतिस्पर्धा के इस दौर में नुकसान और बढ़ सकता है.
About the Author
Rakesh Singh is a chief sub editor with 14 years of experience in media and publication. International affairs, Politics and agriculture are area of Interest. Many articles written by Rakesh Singh published in …और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.