इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,55,066 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पिछले हफ्ते इसी दिन 1,52,765 रुपये प्रति 10 ग्राम था. यह दिखाता है कि सोने की कीमतों में बीते एक हफ्ते के दौरान 2,301 रुपये प्रति 10 ग्राम का इजाफा हुआ है. 22 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,42,040 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,39,933 रुपये था. वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत 1,14,574 रुपये प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,16,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है.
चांदी के भाव ₹2.50 लाख के ऊपर!
सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी बनी हुई है. चांदी की कीमत एक हफ्ते में 7,881 रुपये बढ़कर 2,50,314 रुपये प्रति किलो हो गई है, जो कि बीते हफ्ते 2,42,433 रुपये प्रति किलो थी.
इंटरनेशनल मार्केट में भी सोना और चांदी की कीमतों में तेजी
इंटरनेशनल मार्केट में भी सोना और चांदी की कीमतों में तेजी रही. सोने का भाव 5,080.90 डॉलर प्रति औंस और चांदी का 82.343 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया.
IBJA की ओर से जारी दरें देशभर में सर्वमान्य
इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन हर दिन गोल्ड और सिल्वर के प्राइस की जानकारी देता है. आईबीजेए की ओर से जारी किए गए दरें देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं होती है.
मोबाइल पर जानें गोल्ड का रेट
बता दें कि आईबीजेए सरकारी छुट्टी के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है. आप सोने का रिटेल प्राइस अपने मोबाइल पर भी जान सकते हैं. इसके लिए आपको 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा. एसएमएस के जरिए सोने के भाव की जानकारी आपको भेज दी जाती है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.