Blinkit FIR: दिल्ली पुलिस ने ऑनलाइन ग्रोसरी डिलीवरी कंपनी Blinkit के खिलाफ केस दर्ज किया है. आरोप है कि प्लेटफॉर्म पर बटन दबाकर खुलने वाले चाकू बेचे जा रहे थे, जो कानूनन प्रतिबंधित हैं. दरअसल, दिल्ली के ख्याला इलाके में दो अलग-अलग मर्डर के मामले सामने आए थे. पुलिस ने जब आरोपियों को पकड़ा और उनसे पूछताछ की, तो पता चला कि वारदात में इस्तेमाल किए गए चाकू Blinkit से खरीदे गए थे.
ख़बरें फटाफट
FIR Against Blinkit: दिल्ली पुलिस ने ऑनलाइन ग्रोसरी डिलीवरी कंपनी Blinkit के खिलाफ केस दर्ज किया है. आरोप है कि प्लेटफॉर्म पर बटन दबाकर खुलने वाले चाकू बेचे जा रहे थे, जो कानूनन प्रतिबंधित हैं. दरअसल, दिल्ली के ख्याला इलाके में दो अलग-अलग मर्डर के मामले सामने आए थे. पुलिस ने जब आरोपियों को पकड़ा और उनसे पूछताछ की, तो पता चला कि वारदात में इस्तेमाल किए गए चाकू Blinkit से खरीदे गए थे.
इसके बाद पुलिस ने खुद ग्राहक बनकर Blinkit से बटनदार चाकू ऑर्डर किया और उसे मंगवाया. जांच में सामने आया कि इस तरह के चाकू बेचना अपराध है. इसी आधार पर पुलिस ने कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. पुलिस ने दिल्ली के कई Blinkit स्टोर्स पर छापेमारी भी की, जहां से दर्जनों चाकू बरामद किए गए. अब कंपनी को जल्द नोटिस भी भेजा जाएगा.