अब मच्छरों को मारने के लिए रैकेट या स्प्रे की जरूरत कम हो सकती है। नया AI और LiDAR आधारित लेजर डिवाइस उड़ते हुए मच्छरों को ट्रैक कर हवा में ही खत्म करने का दावा करता है।
इंसानों और बड़े जीवों के लिए सेफ होने का दावा
रिपोर्ट के मुताबिक, इस लेजर-बेस्ड सिस्टम में सुरक्षा को लेकर भी खास टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इसका मकसद मच्छरों जैसे छोटे कीड़ों को पहचानना है, जबकि इंसानों, पालतू जानवरों और अन्य बड़े जीवों को टारगेट करने से बचने के लिए सिस्टम में अलग-अलग सेफ्टी मैकेनिज्म शामिल होने का दावा किया गया है।
हालांकि, किसी भी लेजर आधारित डिवाइस का इस्तेमाल करते समय सुरक्षा निर्देशों का ध्यान रखना जरूरी होगा। खासतौर पर ऐसे प्रोडक्ट्स के सुरक्षित होने और अच्छे से काम करने का पता इंडिपेंडेट टेस्टिंग और लंबे वक्त तक के इस्तेमाल के बाद ही बेहतर तरीके से चल पाएगा।
घर के बाहर मच्छरों से लड़ने का नया तरीका?
डिवाइस खासतौर पर बैकयार्ड, गार्डन और खुले बाहरी इलाकों में उपयोगी हो सकता है, जहां मच्छरों की समस्या ज्यादा होती है। ट्रेडिशनल स्प्रे या केमिकल आधारित उत्पादों के मुकाबले यह तकनीक एक अलग तरीका पेश करती है, क्योंकि इसमें मच्छरों को ट्रैक करके सीधे निशाना बनाने का दावा किया जा रहा है।
अगर यह टेक कारगर साबित होता है, तो भविष्य में स्मार्ट पेस्ट कंट्रोल डिवाइसों की एक नई कैटेगरी सामने आ सकती है। हालांकि, फिलहाल इसकी करीब 988 डॉलर (लगभग 94 हजार रुपये) है। ऐसे में इसकी शुरुआती कीमत इसे आम घरों के लिए काफी महंगा विकल्प बनाती है। अभी यह चुनिंदा मार्केट्स में उपलब्ध है और बाद में इसकी परफॉर्मेंस के हिसाब से ही मार्केट का विस्तार किया जा सकता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.