ताबड़तोड़ सब्सक्रिप्शन
आईपीओ को तीन दिन में 66.63 गुना सब्सक्राइब किया गया था। रिटेल कैटगरी में आईपीओ को सबसे अधिक 12.51 गुना और क्यूआईबी में 153.80 गुना और एनआईआई में 78.17 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है।
1700 करोड़ रुपये का इश्यू
कंपनी के आईपीओ का साइज 1700 करोड़ रुपये का है। आईपीओ के जरिए कंपनी ने 5.97 करोड़ फ्रेश शेयर जारी किए हैं। वहीं, ऑफर फार सेल के जरिए 500 करोड़ रुपये के शेयर बेचे गए हैं। यह मेनबोर्ड आईपीओ 17 अगस्त से 19 अगस्त तक खुला हुआ था। बता दें, आईपीओ के लिए कंपनी ने आनंद राठी एडवाइजर लिमिटेड को बुक रनिंग लिमिटेड नियुक्त किया था। वहीं, रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी MUFG Intime India को मिला था।
एंकर निवेशकों के लिए यह आईपीओ 14 अगस्त को खुला था। एंकर इनवेस्टर्स से कंपनी ने 508.20 करोड़ रुपये जुटाए थे।
आईपीओ के पैसों का क्या करेगी कंपनी
34.55 करोड़ रुपये का प्रयोग कंपनी 10 नए स्टोर के आईटी हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, फर्नीचर आदि के लिए करेगी। वहीं, 998 करोड़ रुपये का प्रयोग 10 स्टोर बनाने में उपयोग होगा। बता दें, अन्य पैसा जनरल कॉरपोरेट कार्यों के लिए होगा।
आईपीओ से पहले कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 97.72 प्रतिशत थी। जोकि अब यह घटकर 82.85 प्रतिशत हो गई है। वहीं, पब्लिक की हिस्सेदारी 2.28 प्रतिशत से बढ़कर 17.15 प्रतिशत हो गई है।
GMP पहले ही दे रहा था मजबूत लिस्टिंग के संकेत
ग्रे मार्केट में कंपनी की स्थिति पहले दिन से ही काफी मजबूत थी। आईपीओ ग्रे मार्केट में आज 74 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था। जीएमपी 275 रुपये पर लिस्टिंग के संकेत दे रहा था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.