लद्दाख सरकार युवाओं के लिए एक इंटर्नशिप कार्यक्रम आयोजित कर रहा है, जिसमें 2000 युवाओं को मौका मिलेगा। इस स्कीम का नाम है लद्दाख यूथ इंटर्नशिप 2026। बता दें कि इस कार्यक्रम लिए आवेदन शुरू हो गए हैं।
कब से शुरू होगी इंटर्नशिप
अब सवाल ये हैं कि आखिर यह इंटर्नशिप स्कीम कब से शुरू होती है। तो बता दें कि लद्दाख प्रशासन के अनुसार, यह तीन महीने का इंटर्नशिप कार्यक्रम है, जो 17 सितंबर 2026 से शुरू होगा। आवेदन प्रक्रिया 22 अगस्त से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवारों को उनके कौशल और रुचि के आधार पर अलग-अलग सरकारी विभागों में काम करने का अवसर दिया जाएगा।
इंटर्नशिप के दौरान युवाओं को सरकारी कामकाज, लोक प्रशासन और विभिन्न सरकारी परियोजनाओं के जमीन पर क्रियान्वयन को समझने का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा।
3 माह तक मिल सकता है एक्सटेंशन
लद्दाख प्रशासन के मुताबिक, इंटर्न को उनकी योग्यता, कौशल और रुचि के आधार पर अलग-अलग विभागों में जिम्मेदारी दी जाएगी। शुरुआती तीन महीने की इंटर्नशिप में अच्छा प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों को अतिरिक्त तीन महीने का एक्सटेंशन मिल सकता है। इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूरी करने पर उम्मीदवारों को सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।
लद्दाख इंटर्नशिप 2026: महत्वपूर्ण तारीखें
आवेदन शुरू: 22 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तारीख: 5 सितंबर 2026
दस्तावेज सत्यापन: 6 सितंबर से 14 सितंबर 2026
इंटर्नशिप शुरू: 17 सितंबर 2026
अवधि: 3 महीने
मासिक मानदेय: 5,000 रुपये
कुल इंटर्नशिप: 2,000
सरकारी विभाग: 25
कहां और कैसे करें आवेदन?
इच्छुक उम्मीदवार झाबस्टोक लद्दाख यूथ इंटर्नशिप पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए पोर्टल internship.ladakh.gov.in है। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले पोर्टल पर उपलब्ध योग्यता, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है।
22 अगस्त को लॉन्च हुआ पोर्टल
झाबस्टोक लद्दाख पोर्टल को 22 अगस्त 2026 को लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने लॉन्च किया। यह लद्दाख प्रशासन का पहला समर्पित यूथ इंटर्नशिप पोर्टल है। इसका उद्देश्य युवाओं को सरकारी विभागों के साथ काम करने का अवसर देने के लिए आवेदन प्रक्रिया को एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराना है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.