स्मृति ईरानी के शो में मेकर्स आए दिन कुछ ना कुछ ऐसे धमाके कर रहे हैं, जिससे दर्शकों का इंट्रेस्ट और भी ज्यादा बढ़ता जा रहा है.शो में अब तक देखने को मिला कि तुलसी शांतिनिकेतन से गायब हो गई थी. ऐसे में विरानी परिवार के लोगों को उसकी चिंता हो रही थी, पुलिस तक उसको ढूंढने में लग गई थी.
वहीं, दूसरी तरफ नॉयना की बहन पर घर वालों को शक हो रहा था. ऐसे में सुचि से पुलिस सवाल-जवाब करती है. तभी गौतम कहता है कि सुचि को अरेस्ट कर लिया जाए.सुचि को पुलिस लेकर जा रही होती है, तब भी नॉयना अपने बारे में सच नहीं बोलती है.
तुलसी खोलेगी नॉयना का पोल
पुलिस उसको लेकर जाने ही वाली होती है, तभी सुचि कहती है कि वो सब सच बताएगी. वो पुलिस को सच बताने ही वाली होती है कि इसी बीच तुलसी घर वापस आ जाती है.ऐसे में तुलसी सबसे पूछ रही होती है कि चल क्या रहा है. उसके बाद परिवार को तुलसी अपने बारे में बताती है.
तुलसी बताती है कि उसे एक लेटर मिला था.ऐसे में जिसने लेटर भेजा था, वो उसी शख्स से मिलने गई थी. तुलसी कहती है कि वो लोनावला गई थी, लेकिन उसे कोई नहीं मिला.उसके बाद तुलसी पूछती है कि अभी तक नॉयना और मिहिर की शादी क्यों नहीं हुई.
उसके बाद मिहिर कहता है कि वो बहुत ज्यादा परेशान था, ऐसे में शादी कैसे कर सकता था.तुलसी कहती है कि वो अब शादी करवाएगी. नॉयना एक बार फिर से नाटक करना शुरू कर देती है. नॉयना प्लानिंग करती है कि मिहिर संग शादी के बाद वो सबको बता देगी कि उसे कैंसर नहीं है.
मिहिर फिर कुछ नहीं कर पाएगा, और वो आसानी से तलाक भी नहीं देने वाली.दूसरी तरफ तुलसी को नॉयना की नकली दवाइयां मिलने वाली है. उसके बाद तुलसी को नॉयना पर शक हो जाएगा.
ये भी पढ़ें:-‘डार्क सर्कल्स जिंदाबाद…’, मां बनने के बाद रात भर जाग रही हैं सोनम कपूर, तस्वीरों में दिखाया हाल
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.