Anant Ambani Birthday Celebration: गुजरात के जामनगर में फिर सितारों का मेला लगा हुआ है। चर्चित बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के लाडले अनंत अंबानी के 31वें जन्मदिन का जश्न यहां धूमधाम से मनाया जा रहा है, जिसमें बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां पहुंची हैं। रणवीर सिंह से लेकर जान्हवी कपूर, वीर पहाड़िया, वरुण धवन अंबानी परिवार के इस खास सेलिब्रेशन में शामिल हुए हैं।
अनंत के बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अनंत-राधिका और नीता अंबानी संग तमाम सितारों को भक्ति के रंग में डूबा देखा जा सकता है। सबकी जुबां पर ‘राधे-राधे’ हैं और सब पूरे जोश में भजन गा रहे हैं।
आज (10 अप्रैल) अनंत अंबानी अपना 31वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। वैसे तो कई दिनों से उनके जन्मदिन का जश्न चल रहा है। आज अनंत के जन्मदिन के खास मौके पर अंबानी परिवार ने एक भजन संध्या का आयोजन किया। सामने आए वीडियो में नीता अंबानी, राधिका अंबानी, मुकेश अंबानी को भक्ति में डूबा देखा जा सकता है। नीता अंबानी के साथ रणवीर सिंह भी भजन गाते नजर आ रहे हैं। साथ ही वीडियो में जान्हवी कपूर और रणवीर सिंह को गरबा करते भी देखा जा सकता है।.
राधा-कृष्ण की भक्ति में डूबे रणवीर
भजन संध्या के दौरान पूरा अंबानी परिवार और बॉलीवुड के तमाम सितारे पूरी तरह से भक्ति में डूबे नजर आए। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और सेलेब्स का ये अंदाज देख कई लोग हैरान हो गए।
अनोखे अंदाज में चल रहा सेलिब्रेशन
अनंत अंबानी का जन्मदिन परिवार बड़े ही अनोखे तरीके से मना रहा है। इस खास मौके पर अनंत अंबानी ने वन्यजीवों के लिए समर्पित दुनिया की पहली वनतारा ग्लोबल यूनिवर्सिटी की नींव रखी। वहीं, जामनगर में करीब 10,000 ग्रामीणों के लिए एक विशाल भोज का आयोजन किया गया।
जयपुर के ‘हाथी गांव’ में 260 हाथियों के लिए विशेष दावत दी गई, जिसमें उनके लिए 3,000 किलो फल और 56 भोग सजाए गए। इसके अलावा अनंत ने गुजरात के प्रसिद्ध मंदिरों (द्वारका, सोमनाथ, अंबाजी) में दान दिया।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.