लेकिन, पूरे परिवार के सामने वो इस बात को मानने से इंकार कर देता है. इतना ही नहीं वो कहता है कि उसे सिर्फ नंदिनी से ही प्यार है. यहां तक की करण तो अपनी बा की भी कसम खा लेता है. हालांकि, इसी बीच गौतम अपनी मां तुलसी को फोन करता है और करण के अफेयर के बारे में बता देता है.
आर्यन करेगा करण की जासूसी
पहले तो तुलसी को गौतम की बातों पर भरोसा नहीं होता है. लेकिन, जब गौतम कुछ तस्वीरें तुलसी को भेजता है तो हैरान रह जाती है.क्योंकि, वो तस्वीर उस वक्त की होती है जब करण अपनी दूसरी पत्नी के संग अस्पताल गया होता है.दरसअल, आर्यन को गौतम ने जासूसी करने के लिए ही भेजा है.
ये भी पढ़ें:-कभी चॉल में गुजारे दिन, अब करोड़ों के मालिक हैं मनोज बाजपेयी, लग्जरी गाड़ियों से करते हैं सफर
ऐसे में वो जहां-जहां जाता है आर्यन उसके पीछे जाता है.गौतम को आर्यन बताता है कि एक दिन पहले ही नंदिनी ने घर में सबके सामने करण पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था.अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि तुलसी नंदिनी के पास जाती है.
वो उससे कहती है कि करण कुछ छिपा रहा है. नंदिनी से तुलसी वादा करती है कि करण की सच्चाई पता लगाकर रहेगी. इतना ही नहीं तुलसी कहती है कि अगर उसके बेटे की गलती निकली तो वो अपने बेटे के खिलाफ खड़ी होगी और नंदिनी को सपोर्ट करेगी.
शो के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि तुलसी अब करण का पीछा करने वाली है. वो उसी घर में पहुंच जाएगी जहां करण दूसरी औरत के साथ टाइम स्पेंड कर रहा होगा.तुलसी सुन लेगी कि वो औरत करण को अपना पति कह रही होगी. साथ ही टेबल कर करण और उस औरत की शादी की तस्वीर रखी होगी.
ये भी पढ़ें:-राम की कहानी से पहले दिखेगा रावण-कुबेर का महायुद्ध, ‘रामायणम’ के ओपनिंग सीक्वेंस की डिटेल्स आईं सामने
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.