स्मृति ईरानी के मशहूर टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ का नया प्रोमो सामने आ गया है, जिसने फैंस के होश उड़ा दिए हैं. शो में 25 साल पुरानी वही ऐतिहासिक कहानी फिर से दोहराई जा रही है, जिसने कभी भारतीय टेलीविजन इतिहास को बदल कर रख दिया था. बरसों पहले जिस तरह तुलसी विरानी ने अपने सगे बेटे अंश विरानी को मौत के घाट उतारा था, ठीक उसी राह पर चलते हुए अब नंदिनी ने भी ममता का गला घोंट दिया है.
25 साल बाद दोहराया गया इतिहास
अपनी बहू वैष्णवी की इज्जत और जान बचाने के लिए मां नंदिनी ने ऐसा कदम उठाया, जिसने पूरे विरानी परिवार को हिला कर रख दिया. नंदिनी ने खुद हाथ में बंदूक उठाई और अपने ही बेटे पार्थ को गोली मार दी. इस खौफनाक अंत के साथ शो में अंश के बाद अब पार्थ की कहानी भी हमेशा के लिए खत्म हो गई है. ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ का नया प्रोमो सामने आ गया है, जिसमें 25 साल पुराना इतिहास एक बार फिर दोहराता नजर आ रहा है. प्रोमो में दिखाया गया ये बड़ा ट्विस्ट दर्शकों को हैरान कर रहा है और विरानी परिवार की जिंदगी में एक और तूफान लेकर आने वाला है.
DAMNN !!!! Some legacies are written in love. Others are written in blood. Nandani just joined Tulsi in TV history. 💀🔥
{ #KyunkiSaasBhiKabhiBahuThi • #KSBKBT2 } pic.twitter.com/NQlxz303sE
— Pariii 🦋 (@Paricaaaaaa) June 27, 2026
ये भी पढ़ें- गिप्पी ग्रेवाल-सरगुन मेहता की फिल्म ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ ने दूसरे दिन उड़ाए गर्दे, इन 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
नंदिनी ने ली बेटे पार्थ की जान
शो के पहले सीजन में तुलसी ने अपने बेटे अंश को मौत के घाट उतार दिया था. दरअसल, उसने नंदिनी के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की थी. इस बार तुलसी के लाडले पोते पार्थ ने वही हरकत की है. उसने अपनी ही पत्नी वैष्णवी की इज्जत से खिलवाड़ करने की कोशिश की, लेकिन इस बार इतिहास ने नया मोड़ ले लिया. बेटे के गुनाह पर पर्दा डालने के बजाय नंदिनी ने हथियार उठा लिया और अपनी ही औलाद की जान ले ली.
I. WAS. BLOWN. AWAY.
All those who felt Nandini should do the needful, you won.
I didn’t expect it in any of my theories.#KyunkiSaasBhiKabhiBahuThi #KSBKBT2 pic.twitter.com/6lnxZA2jFZ— Anna (@annaxxo_) June 27, 2026
पार्थ की असलियत आई सामने
बता दें कि करण और नंदिनी के बेटे पार्थ ने धोखे से वैष्णवी से शादी की थी. हनीमून के बहाने वो उसे खंडाला लेकर जाता है, जहां नशे की हालत में उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करता है. तुलसी को पहले से ही पार्थ की नीयत पर शक होता है, इसलिए वो उसके पीछे-पीछे होटल पहुंच जाती है. वहां जो नजारा सामने आता है, वही उसके डर को सच साबित कर देता है. प्रोमो में पार्थ अपनी पत्नी वैष्णवी को खाई में धक्का देते हुए नजर आता है.
THE LEAP PROMO!!!
Forget everything – Karan & Gautam: What’s happened to Gomzy? 🤣😭🤭
Tulsi, why tf you got to take law in your own hands all the damn time oh wait it’s Ekta’s serial.🤣🤣
I LIKED THIS 🌚
MIHIRRRR WHERE YOU AT?#KyunkiSaasBhiKabhiBahuThi #KSBKBT2 pic.twitter.com/EobogGXcu2— Anna (@annaxxo_) June 24, 2026
शो में आएगा लंबा लीप
स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय का पॉपुलर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ एक बार फिर बड़े ट्विस्ट के साथ दर्शकों को चौंकाने के लिए तैयार है. इससे पहले शो का एक प्रोमो सामने आया था, जिसमें दिखाया गया है कि तुलसी को एक बार फिर 10 साल की जेल की सजा काटनी पड़ती है. इस ट्विस्ट के साथ कहानी में लंबा लीप भी दिखाया जाएगा. शांति निकेतन में बंटवारा भी होने वाला है.
ये भी पढ़ें- ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में छाए दुख के बादल, बाघा-बावरी की लव लाइफ में ‘विलेन’ बनेगा टपु
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.